Wanted Samachar Rajasthan

News Menu
Homeताज़ा खबरसीएमओ ने किया सीएचसी खंडासा का निरीक्षण

सीएमओ ने किया सीएचसी खंडासा का निरीक्षण

रिपोर्ट गोपीनाथ रावत

अयोध्या। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा० सुशील कुमार बनियान शाम 7:00 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र,खंडासा का निरीक्षण किया।निरीक्षण में आकस्मिक सेवा संचालन,लेबर रूम,ऑपरेशन कक्ष,हीट वेव के बचाव हेतु कोल्ड रूम,जनरल वार्ड,जेएसवाई वार्ड सहित चिकित्सालय के संपूर्ण परिसर का भ्रमण कर सूक्ष्मता से देखा एवं चिकित्सालय में आ रहे पानी की पी एच वैल्यू टेस्ट की जो कि असंतोषजनक पाई गई।मुख्य चिकित्साधिकारी महोदय ने निर्देशित किया कि परिसर में साफ सफाई रहनी चाहिए।यदि परिसर में समय समय पर गंदगी साफ नहीं की जाती है तो संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी पर उचित दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी एवं फार्मासिस्ट को निर्देशित किया कि सभी औषधियों को एक ही रूम में रखे।अलग अलग कमरों में औषधियों को न रखे।निरीक्षण में डिप्टी सीएमओ डॉ० राजेश चौधरी,डीपीएम राम प्रकाश पटेल, डीसीपीएम अमित कुमार मनोज मौर्य एवं अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular