Wanted Samachar

News Menu
Homeताज़ा खबरबार काउन्सिल ऑफ़ राजस्थान की सदस्यता को लेकर चुनाव शांतिपूर्ण सम्पन्न,,,

बार काउन्सिल ऑफ़ राजस्थान की सदस्यता को लेकर चुनाव शांतिपूर्ण सम्पन्न,,,

संवाददाता, विष्णु धाकड़

भरतपुर जिले के रुपबास अभिभाषक संघ रुपबास के सदस्यों ने बार काउन्सिल ऑफ राजस्थान की सदस्यता को लेकर अधिवक्ताओं का मतदान शांतिपूर्ण सम्पन्न हुआ।
मतदान प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए एस डी एम, मुंसिफ मजिस्ट्रेट एवं न्यायिक कर्मचारियों को मतदान कराने के लिए लगाया गया।
चुनाव कार्यक्रम सुबह आठ बजे से शुरू होकर शाम पांच बजे संपन्न हुआ। रूपवास में अभिभाषक संघ के कुल वोटों की संख्या 87 है। जिसमें से 77 वोट डाले गए। वहीं निर्वाचन अधिकारी के के शर्मा व सहायक निर्वाचन अधिकारी प्रेम प्रकाश पाराशर ने बताया कि मतदान शांतिपूर्ण सम्पन्न हुआ है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular