पूर्व सांसद कोली एवं पूर्व जिला प्रमुख गोयल का सम्मान। संवाददाता, विष्णु मित्तल भरतपुर, श्री बालाजी मन्दिर विकास समिति एवं श्री बालाजी हनुमान भक्त मण्डल की ओर से गांव हिसामडा स्थित श्री बालाजी मन्दिर पर संस्थापक ओमप्रकाश शर्मा एवं महन्त तनु शर्मा के सानिध्यं में मनाए जा रहे हनुमान महोत्सव के तहत चल रही भागवत कथा एवं भजन-कीर्तन में भगवान शिव-पार्वती की दरवार सजाकर महाआरती तथा सम्मान समारोह आयोजित किया। दरवार में सजी भगवान शिव-पार्वती की झांकी का पूर्व सांसद रामस्वरूप कोली,पूर्व जिला प्रमुख द्वारिकाप्रसाद गोयल,पण्डित ओमप्रकाश,मुकुट बिहारी शास्त्री,भानूप्रताप लवानियां,महन्त तनु शर्मा,सुनील शर्मा,रामदयाल चौधरी,सुरेश कुमार पण्डित आदि ने पूजा-अर्चना की और विश्वशान्ति,मानव सेवा,देशभक्ति,परिवार कल्याण आदि की कामनाए की। कथा वाचक मुकुट बिहारी शास्त्री ने कहा कि इंसान जैसा खाऐगा,वैसा ही उसका शरीर होगा,साथ जिसका खाऐंगा,उसके जैसा ही खाने वाले का मन और व्यवहार होगा। हमें शुद्व खाना चाहिए,जिससे मन,विचार,सोच अति उत्तम रह सके। कार्यक्रम में समिति के पूर्व अध्यक्ष जे.एस,पुरी,जितेन्द्र जयपुर,सुनील लाटा,सुजान सरपचं,नीरज कोली,गोविन्द गुप्ता,रूपराम गुर्जर,प्रकाशचन्द सैनी,विष्णु मित्तल आदि सहित श्री बालाजी मन्दिर विकास समिति के समस्त पदाधिकारियांे का सहयोग जारी है।