Wanted Samachar

News Menu
Homeताज़ा खबरडिजिटल जनगणना की तैयारी: ब्यावर में अफसरों ने सीखी CMMS पोर्टल की...

डिजिटल जनगणना की तैयारी: ब्यावर में अफसरों ने सीखी CMMS पोर्टल की बारीकियां, फील्ड ट्रेनर्स का अभ्यास पूरा।

अनिल कुमार, जिला ब्यूरो हेड, ब्यावर

ब्यावर |आगामी जनगणना-2027 को त्रुटि रहित और सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन ब्यावर पूरी तरह सक्रिय है। बुधवार को जिला कलेक्ट्रेट के वी.सी. कक्ष में जिला जनगणना अधिकारी की अध्यक्षता में एक दिवसीय रिफ्रेशर प्रशिक्षण आयोजित किया गया, जिसमें जिले के समस्त उपखण्ड अधिकारियों (SDM) और चार्ज अधिकारियों ने भाग लिया।

HLO ऐप और स्वगणना पर जोर
संभाग प्रभारी मेधा शर्मा ने प्रशिक्षण के दौरान CMMS पोर्टल की कार्यप्रणाली को विस्तार से समझाया। उन्होंने HLO App में शामिल 34 महत्वपूर्ण प्रश्नों की जानकारी देते हुए बताया कि डेटा की सटीकता कितनी अनिवार्य है। साथ ही, आमजन के बीच ‘स्वगणना’ (Self-Enumeration) के व्यापक प्रचार-प्रसार पर भी बल दिया गया ताकि नागरिक स्वयं अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकें।

मैदान में उतरे फील्ड ट्रेनर्स, लिया प्रायोगिक प्रशिक्षण
दूसरी ओर, पीएमश्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में चल रहा फील्ड ट्रेनर्स के द्वितीय बैच का तीन दिवसीय प्रशिक्षण भी बुधवार को संपन्न हो गया। प्रशिक्षण के अंतिम दिन 20 फील्ड ट्रेनर्स ने केवल किताबी ज्ञान ही नहीं लिया, बल्कि धरातल पर उतरकर कार्य सीखा:

क्षेत्र भ्रमण: ट्रेनर्स ने न्यू महावीर कॉलोनी, गोपाल नगर और लिंक रोड में घर-घर जाकर सर्वे किया।

डिजिटल एंट्री: उप जिला जनगणना अधिकारी कैलाश चन्द एवं मास्टर ट्रेनर्स के निर्देशन में HLO मोबाइल ऐप पर डेटा भरने का प्रायोगिक अभ्यास किया गया।

जनगणना से जन कल्याण का संकल्प
समापन समारोह में जिला समन्वयक चन्दन सिंह और संभाग प्रभारी मेधा शर्मा ने प्रशिक्षुओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि “जनगणना से जन कल्याण” की भावना तभी सार्थक होगी जब डेटा पूरी तरह सटीक होगा। फील्ड ट्रेनर्स को इस राष्ट्रीय कार्य में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए प्रेरित किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular