Wanted Samachar

News Menu
Homeताज़ा खबरब्यावर में गूँजा संत कंवर राम का नाम: 141वीं जयंती पर उमड़ा...

ब्यावर में गूँजा संत कंवर राम का नाम: 141वीं जयंती पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, चांग गेट पर लगा विशाल अन्नक्षेत्र।

अनिल कुमार, जिला ब्यूरो हेड, ब्यावर

ब्यावर। श्री सिंधी सेंट्रल पंचायत सोसाइटी (रजि.) जिला ब्यावर द्वारा संत शिरोमणि कंवर राम साहिब की 141वीं जयंती बड़े ही धूमधाम और सेवा भाव के साथ मनाई गई। इस पावन अवसर पर समाज द्वारा मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए शहर के व्यस्ततम चांग गेट गांधी सर्किल पर विशाल ‘अन्नक्षेत्र’ का आयोजन किया गया।

जरूरतमंदों को मिला ‘कोसा कुंवर’ का आशीर्वाद
अन्नक्षेत्र के दौरान समाज के युवाओं और पदाधिकारियों ने आपसी सहयोग से निर्धन परिवारों, ठेले वालों, राहगीरों और अस्थाई मजदूरों को ‘कोसा कुंवर’ के रूप में श्रद्धापूर्वक प्रसाद वितरित किया। कड़ी धूप और व्यस्तता के बीच राहगीरों ने रुककर बड़े चाव से प्रसाद ग्रहण किया और सिंधी समाज की इस अनूठी पहल की सराहना की।

इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति
कार्यक्रम को सफल बनाने में पंचायत के पदाधिकारियों और समाजसेवियों ने कंधे से कंधा मिलाकर सेवाएं दीं। आयोजन में अध्यक्ष प्रेमचंद मंगलानी, सचिव रमेश अलवानी, खुशाल रामचंदानी, चंदू मूरजानी, दीपक रामचंदानी, बाबू भाई वासवानी और निक्कू सिंधी ने सक्रिय भूमिका निभाई।

साथ ही प्रकाश हंसराजानी, महेश पारवानी, ईश्वर राजवानी, नरेश रामचंदानी, मोनू वाधवानी, महेश आसवानी, गोपाल लालवानी, गोपाल नाथानी, राजू भाई सहित बड़ी संख्या में समाज बंधु उपस्थित रहे और अपनी सेवाएं अर्पित कीं।

भक्ति और सेवा का संगम

अंत में पंचायत अध्यक्ष प्रेमचंद मंगलानी ने बताया कि संत कंवर राम साहिब का जीवन मानवता और भाईचारे को समर्पित था। उन्हीं के पदचिन्हों पर चलते हुए समाज प्रतिवर्ष इस प्रकार के सेवा कार्य करता है ताकि समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक मदद और प्रेम पहुँच सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular