संवाददाता, विष्णु धाकड़
रूपवास कस्बे सहित क्षेत्र के सैंकड़ों गौ भक्तो ने गौ संरक्षण को लेकर चलाए जा रहे गौ सम्मान आह्वान अभियान के अंतर्गत सोमवार को रूपवास कस्बे के हनुमान मंदिर से समाजसेवी प्रिंस सिंघल के नेतृत्व में रैली निकाल उपखण्ड अधिकारी विष्णु बंसल को मुख्यमंत्री,राज्यपाल, प्रधानमंत्री व राष्ट्रपति के नाम का ज्ञापन दिया। रैली में बड़ी संख्या में गौ भक्तों और स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। रैली हनुमान मंदिर से होते हुए स्टेशन मार्ग, मेला मैदान होते हुए गौ माता को राष्ट्रीय माता घोषित किए जाने के नारे लगाते हुए उपखण्ड कार्यालय पहुंची। जहां उपखण्ड अधिकारी विष्णु बंसल को मुख्यमंत्री, राज्यपाल, प्रधानमंत्री व राष्ट्रपति के नाम का ज्ञापन दिया। दिए गए ज्ञापन में लिखा कि गौ माता का संरक्षण, संवर्धन और सम्मान के लिए ठोस कदम उठाया जाना चाहिए । इस अभियान का उद्देश्य समाज में गौ माता के प्रति सम्मान बढ़ाना और सरकार का ध्यान इस ओर आकर्षित करना है। इस अवसर पर दुर्गेश राजमुनि, ज्वाला प्रसाद, कप्तान सिंह, उदयभान शर्मा, राम गणेशिया, सन्नी खान, ऋषभ,अमित अमोरिया, कपिल चौधरी, सूरज, चिंटू बंसल, कुणाल, श्रीकेश, गोविंदा, निखिल, भोला, लोकेंद्र, सनी, हनी, उमाकांत, आयुष, दीपक, हेमसिंह, छोटू, पीयूष आदि मौजूद थे।