संवाददाता,शिव प्रकाश सेन
गौ सम्मान आह्वान अभियान मसूदा में उमड़ा जनसैलाब, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री व अन्य के नाम का प्रार्थना पत्र सौंपा
मसूदा क्षेत्र में गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत सोमवार गौभक्तों ,साधु-संतों व मातृ शक्ति सहित क्षेत्रवासियों ने एकजुट होकर हुंकार भरी ओर गो माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने गौमाता के संरक्षण, गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध और गौ पालकों को सम्मान दिलाने की मांग को लेकर मसूदा उपखंड कार्यालय पर पहुंच कर वहां पर हनुमान चालीसा का वाचन करके गौभक्तों ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम संबोधित एक प्रार्थना पत्र मसूदा उपखंड अधिकारी दीपशिखा कालवी को सौंपा ज्ञापन में गौ माता को राष्ट्रीय धरोहर राष्ट्र माता राष्ट्रीय आराध्या यह राष्ट्रीय आधार का सम्मानित पद दिलाने की मांग की गई। अभियान से जुड़े लोगों ने कहा कि प्रभु राम मंदिर निर्माण और जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने जैसे ऐतिहासिक कार्यों के बाद, काशी विश्वनाथ धाम और महाकाल लोग के माध्यम से भारत की आध्यात्मिक आभा को पुनर्जीवित किया गया है। इसी प्रकार गौ माता को राष्ट्रीय सम्मान देकर भारत के संस्कृत पुनरुत्थान के इस महायज्ञ की पूर्णाहुति की जा सकती है। और बताया गया की तस्करी वध और सड़कों पर गोवंश की दुर्दशा देखकर प्रत्येक सनातनी भारतीय का हृदय विदीर्ण है। इसलिए संपूर्ण राष्ट्र को गोवंश के सम्मान ,सुरक्षा और सेवा की प्रतीक्षा है। गौ माता से केवल आस्था का विषय नहीं बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था की धुरी भी है।
गौमाता के संग निकाली गो रक्षा रैली
मसूदा कस्बे में अभियान का उत्साह देखते ही बना। मसूदा स्थित कुंड के बालाजी मंदिर से गौमाता के साथ रैली रवाना हुई। रैली मसूदा कस्बे के विभिन्न स्थानों से गूजरी, रैली में शामिल लोग गौ रक्षा के नारे लगाते हुए उपखंड कार्यालय पहुंचे, जहाँ उपखंड अधिकारी दीपशिखा कालवी को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा गया
प्रमुख मांगें: गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने सहित 83 मांगों को लेकर देश भर में चलाए जा रहे हैं वह सम्मान अवार्ड अभियान के प्रथम चरण के तहत मसूदा में गो भक्तों व संतों ने शांतिपूर्वक रैली निकाली और राष्ट्रपति प्रधानमंत्री राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन उपखंड अधिकारी को सौपा ।
रैली के दौरान वक्ताओं ने स्पष्ट किया कि यह अभियान गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने, गौ हत्या पर कड़े कानून बनाने और गौ पालन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि और धर्मप्रेमी साधू संत गो रक्षक आदि मौजूद थे। अभियान के तहत को संरक्षण के लिए सत्य केंद्रीय कानून बनाने, केंद्रीय गौ सेवा एवं संरक्षण मंत्रालय की स्थापना अवैध वध शालाओं पर कड़ी कार्रवाई तथा को तस्करी और गोवध को गैर जमाती अपराध घोषित कर दोषियों को आजीवन कारावास व संपत्ति जपती का प्रावधान करने की मांग उठाई गई है। गोबर गोमूत्र आधारित उत्पादकों को बढ़ावा देने जैविक खेती व सरकारी योजनाओं से जोड़ने मिड डे मील वह प्रसाद में देसी घी दूध के उपयोग को अनिवार्य करने की मांग रखी गई है । अभियान में हर ग्राम पंचायत में नंदी शाला प्रत्येक जिले में आदर्श गौशाला हाईवे पर को एंबुलेंस ब्रोमा केंद्र की व्यवस्था स्कूलों में गो विज्ञान विषय शामिल करने तथा गोचर भूमि संरक्षण के लिए चारा सुरक्षा कानून बनाने जैसे सुझाव भी शामिल है।
संतों ने बताया कि यह अभियान गोवंश के संरक्षण,संवर्धन और सामाजिक जागरूकता के उद्देश्य से चलाया जा रहा है जिससे देशभर के संत गौ सेवक और श्रद्धालु बढ़ चढ़कर भाग ले रहे हैं।