Wanted Samachar

News Menu
Homeताज़ा खबरभरतपुर में कांस्टेबल की दबंगई, रात में सब्जी लेने जा रहे दो...

भरतपुर में कांस्टेबल की दबंगई, रात में सब्जी लेने जा रहे दो भाइयों को लाठियों से पीटा, Video वायरल।

मुकेश कुमार विधार्थी

भरतपुर 16 अप्रैल। मथुरा गेट चौकी पर तैनात एक कांस्टेबल की दबंगई का वीडियो सामने आया है, जिसमें वह दो युवकों को बेरहमी से लाठी से पीटता हुआ नजर आ रहा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो गए हैं।
पीड़ित युवक रिंकू ने बताया कि वह एमएसजे कॉलेज के पास सब्जी की रेहड़ी लगाता है और अपने बड़े भाई सुनील के साथ काम करता है। 14 अप्रैल की रात करीब 2 बजे दोनों भाई कुम्हेर गेट स्थित मंडी से सब्जी लेने जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में मथुरा गेट चौकी पर तैनात कांस्टेबल अनोखे सिंह ने उन्हें रोक लिया।
रिंकू के अनुसार, उन्होंने कांस्टेबल को बताया कि वे सब्जी लेने जा रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद कांस्टेबल भड़क गया और दोनों भाइयों पर लाठी बरसानी शुरू कर दी। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कांस्टेबल पहले रिंकू को पीटता है, जबकि सुनील इसका वीडियो बनाता है। सुनील वीडियो में कहता सुनाई देता है, “देखो मेरे भाई को कैसे पीट रहे हैं,” जिस पर कांस्टेबल उसे भी धमकाता है और फिर उस पर भी लाठियां चलाने लगता है।
घटना के बाद यह वीडियो सामने आने पर लोगों में आक्रोश है और पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल इस मामले में पुलिस प्रशासन की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular