Wanted Samachar

News Menu
Homeताज़ा खबरबच्चों की कहासुनी पर भिड़े दो पक्ष, जमकर चले लाठी-डंडे और पथराव;...

बच्चों की कहासुनी पर भिड़े दो पक्ष, जमकर चले लाठी-डंडे और पथराव; 4 घायल

मुकेश कुमार विद्यार्थी

भरतपुर 16 अप्रैल। सेवर थाना क्षेत्र के ततामड गांव में बच्चों की मामूली कहासुनी खूनी संघर्ष में बदल गई। दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले और पथराव हुआ। झगड़े में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि एक पक्ष की ओर से मामला दर्ज करा दिया है पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। गांव ततामड में बुधवार को बच्चों के बीच खेल-खेल में कहासुनी हो गई। बात बढ़ी तो बड़े भी आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडे बरसाने शुरू कर दिए। बीच सड़क पर जमकर मारपीट हुई और दोनों तरफ से पथराव भी किया गया।
गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर शांत कराया। सूचना पर सेवर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया।
झगड़े में दोनों पक्षों के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। अस्पताल में भर्ती पक्ष की ओर से मामला दर्ज कर दिया है पुलिस जांच में जुट गई है और एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular