Wanted Samachar

News Menu
Homeताज़ा खबर*धर्म रक्षा के लिए सड़कों पर उतरा हिंदू समाज; कुमारनन्द सर्किल पर...

*धर्म रक्षा के लिए सड़कों पर उतरा हिंदू समाज; कुमारनन्द सर्किल पर फूंका पुतला।

प्रकाश भाट, जिला क्राइम रिपोर्टर, ब्यावर

ब्यावर। विश्व हिंदू परिषद (VHP) और बजरंग दल द्वारा ‘विकृत जिहादी मानसिकता’ एवं ‘लव जिहाद’ के विरुद्ध राष्ट्रव्यापी आह्वान के तहत चांग गेट स्थित कुमारनन्द सर्किल पर उग्र विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान सकल हिंदू समाज के साथ दुर्गा वाहिनी और मातृशक्ति की कार्यकर्ताओं ने भी भारी संख्या में भाग लिया।

धर्म रक्षा हेतु एकजुट हुआ हिंदू समाज

प्रदर्शन के दौरान उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि अब अत्याचार सहने का समय समाप्त हो चुका है। अपनी संस्कृति, समाज और बहन-बेटियों की सुरक्षा के लिए एकजुट होना अनिवार्य है। “धर्म रक्षा हेतु एक घंटा राष्ट्र को दें” के नारे के साथ कार्यकर्ताओं ने समाज को जागरूक रहने का संदेश दिया।

पुतला दहन और नारेबाजी
विरोध प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने जिहादी मानसिकता के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की और विरोध स्वरूप पुतला दहन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि यह आंदोलन समाज में फैल रही विकृतियों को रोकने के लिए एक निर्णायक हुंकार है।

मुख्य रूप से उपस्थित पदाधिकारी
इस अवसर पर संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से:

जिला अध्यक्ष: सुरेश वैष्णव

जिला मंत्री: गणपत बालोटिया

जिला सह-मंत्री: राजीव मिश्रा

मीडिया प्रमुख: हरमीत सिंह

साथ ही सुरेश साहू, शैलेश सोनी, मुरली साहू, हनुमान बना, नंदू कुमावत, एडवोकेट कमल बकलीवाल, राकेश जांगिड़, और मातृशक्ति से पद्मा सोनी, अंजू शर्मा, हिमांशी, राजेश्वरी यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

संदेश : आयोजकों ने स्पष्ट किया कि हिंदू समाज की सुरक्षा और स्वाभिमान के लिए बजरंग दल भविष्य में भी इसी प्रकार के राष्ट्रव्यापी कदम उठाता रहेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular