संवाददाता,विष्णु धाकड़
रूपवास (भरतपुर) कस्बे की गौण अनाज मंडी में किसानों ने फसल बेचने पर दो सौ ग्राम प्रति कट्टा ज्यादा लिए जाने पर विरोध जताया है। सैदपुरा निवासी गेहूं बेचने आए किसान ने बताया कि अनाज मंडी में गेहूं बेचने के दौरान आढ़तिए बोरी वाले व प्लास्टिक के कट्टों पर दो सौ ग्राम ज्यादा की कटौती कर रहे हैं। बोरी वाले कट्टे का वजन पांच सौ ग्राम होता है। लेकिन आढ़तिए सात सौ ग्राम वजन काटते हैं। वहीं प्लास्टिक के कटृटे का वजन सौ ग्राम होता है। जिसका आढ़तिए तीन सौ ग्राम वजन काटते हैं। देखा जाए तो आढ़तिए प्रति क्विंटल चार सौ ग्राम वजन की लूट किसान से कर रहे हैं। वहीं कुछ पल्लेदारों ने भी दो सौ ग्राम प्रति कट्टे पर ज्यादा लेना बताया। जिस पर किसान ने विरोध जताया। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। वहीं मंडी प्रभारी कैलाश ने बताया कि मामले को लेकर आकस्मिक निरीक्षण कर कार्यवाही की जाएगी।
मंडी में गैंहू बेचने गए किसान ने बताया कि पांच सौ ग्राम वजन के कट्टे का सात सौ ग्राम वजन काटा जा रहा है। वहीं सौ ग्राम के प्लास्टिक वाले कट्टे का तीन सौ ग्राम वजन काटा जा रहा है।