Wanted Samachar

News Menu
Homeताज़ा खबरजटिया समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन में गूँजी शहनाई, मंदिर वार्षिकोत्सव पर...

जटिया समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन में गूँजी शहनाई, मंदिर वार्षिकोत्सव पर उमड़ा जनसैलाब

अनिल कुमार, जिला ब्यूरो हेड, ब्यावर

ब्यावर श्री जटिया पंचायत समिति के तत्वावधान में भव्य 42वें श्री गंगा मैया मंदिर वार्षिकोत्सव एवं 20वें सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस दोहरे उत्सव ने समाज की एकता और सेवा की अनूठी मिसाल पेश की।

विशिष्ट अतिथि का भव्य स्वागत
कार्यक्रम में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा (राजस्थान) के नीति शोध प्रमुख एवं निवर्तमान सभापति श्री नरेश कनोजिया ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। समारोह में पहुँचने पर समाज के अध्यक्ष नेमीचंद जूनवाल और अशोक कुमार चोरोटिया ने राजस्थानी परंपरा के अनुसार कनोजिया को माला एवं साफा पहनाकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

सामाजिक एकजुटता पर जोर
समारोह को संबोधित करते हुए नरेश कनोजिया ने कहा कि सामूहिक विवाह सम्मेलन समाज के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए एक बड़ा संबल हैं और ऐसे आयोजनों से सामाजिक समरसता बढ़ती है। उन्होंने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद भविष्य की कामना की।

गणमान्य जनों की गरिमामयी उपस्थिति
इस अवसर पर समाज के अनेक गणमान्य व्यक्ति और पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल थे:
राजेन्द्र तुंगारिया, लेखराज कवरिया, स्वाति फुलवारी,ओम महावर

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular