Wanted Samachar

News Menu
Homeताज़ा खबरअक्षय तृतीया पर श्री अग्रवाल सेवा संस्थान ने आयोजित किया कार्यक्रम।

अक्षय तृतीया पर श्री अग्रवाल सेवा संस्थान ने आयोजित किया कार्यक्रम।

मुकेश कुमार, जिला ब्यूरो हेड, भरतपुर

भरतपुर। श्री अग्रवाल सेवा संस्थान रणजीत नगर द्वारा अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रणजीत नगर स्थित देवी जी मंदिर परिसर में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भरतपुर जिला अग्रवाल महासभा के पूर्व जिलाध्यक्ष कैलाश चंद गोयल, संस्था के पूर्व अध्यक्ष एल.एन. गुप्ता, शंकर लाल अग्रवाल, आर.पी. गर्ग, एस.पी. जिंदल, जिला महामंत्री मुकेश सिंघल, महिला जिलाध्यक्ष शालिनी मित्तल, जिला कोषाध्यक्ष सीमा मित्तल एवं उद्योगपति नरेंद्र अग्रवाल उपस्थित रहे। इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष नवल किशोर गुप्ता ने समाज को संबोधित करते हुए कहा कि अक्षय तृतीया पर सतुआ का विशेष धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व है; हमारा समाज सदैव अपनी सेवा भावना और जन-सहयोग की परंपरा के लिए पहचाना जाता है। कार्यक्रम के समापन पर महामंत्री विकास मित्तल ने सभी आगंतुक पदाधिकारियों एवं मातृशक्ति का आभार व्यक्त किया। इस दौरान राधा मोहन अग्रवाल, उमेश अग्रवाल, बृजेश अग्रवाल, दिलीप गुप्ता, रामनिवास अग्रवाल, संजय गुप्ता, अमित सिंघल, सचिन मित्तल, पवन चामड़, मनोज सिंघल, शशि गुप्ता, रंजना अग्रवाल, मीरा सिंघल, पुष्पा, पूजा, सरोज, निशा, रीटा, सरिता, राधा, लक्ष्मी सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ सदस्य और मातृशक्ति मौजूद रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular