क्राइम रिपोर्टर, प्रकाश भाट, ब्यावर
ब्यावर। शहर के सबसे व्यस्ततम ‘भगत चौराहे’ पर पिछले काफी समय से चल रहा नाले की खुदाई और निर्माण कार्य अब आमजन के लिए मुसीबत बन गया है। काम की गति धीमी होने के कारण चौराहे की सड़कें संकरी हो गई हैं, जिससे यहाँ दिनभर भारी यातायात का दबाव बना रहता है।
स्थिति यह है कि वाहनों की लंबी कतारों के कारण बार-बार जाम लग रहा है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों का काफी समय बर्बाद हो रहा है। प्रशासन द्वारा यातायात व्यवस्था को नियंत्रित करने के लिए दो होमगार्ड तैनात किए गए हैं, लेकिन भारी दबाव के आगे यह व्यवस्था नाकाफी साबित हो रही है। स्थानीय नागरिकों ने रोष व्यक्त करते हुए प्रशासन से मांग की है कि इस निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूरा किया जाए ताकि यातायात सुचारु हो सके।