Wanted Samachar

News Menu
Homeताज़ा खबरअम्बेडकर जयंती सेवा सप्ताह: नरसिंहपुरा में बच्चों को बांटी शीतल जल की...

अम्बेडकर जयंती सेवा सप्ताह: नरसिंहपुरा में बच्चों को बांटी शीतल जल की बोतलें।

अनिल कुमार, जिला ब्यूरो हेड, ब्यावर

ब्यावर । बाबासाहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित ‘सेवा सप्ताह’ के अंतर्गत आज नरसिंहपुरा सेवा बस्ती में विशेष सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
यह कार्यक्रम नीति शोध प्रमुख (अनुसूचित जाति मोर्चा, राजस्थान) एवं निवर्तमान सभापति नरेश कनोजिया के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

बढ़ती भीषण गर्मी को देखते हुए, मानवतावादी दृष्टिकोण अपनाते हुए बस्ती के जरूरतमंद बच्चों को पानी की बोतलें वितरित की गईं। इस दौरान नरेश कनोजिया ने कहा कि बाबासाहेब के पदचिन्हों पर चलते हुए समाज के वंचित वर्गों की सेवा करना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है।

कार्यक्रम में इनकी रही उपस्थिति:
इस अवसर पर सेवा भाव के साथ कई गणमान्य जन उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से:

ब्रजराज भाटी, अभिमन्यु दाधीच, रतन राव

मोहन बानिया, पवन जोशी, सतीश दगदी

पीरू और टीना मेघवाल

उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे भविष्य में भी इसी प्रकार के जनहितैषी कार्यों को जारी रखेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular