संवाददाता,देवीसिंह प्रजापत,बयाना
बयाना – बार कौंसिल ऑफ़ राजस्थान के सदस्य पद के लिए बयाना बार रूम में निर्वाचन की प्रक्रिया सुबह 8:00 बजे शुरू की गई। यह मतदान प्रक्रिया अभी तक जारी है। जिसमें सुबह से ही बयाना वार के सदस्य वकील मतदाताओं ने अपना मत का प्रयोग शुरू कर दिया है। बार अध्यक्ष अजीत सिंह गुर्जर के अनुसार दोपहर करीब 12:30 बजे तक 52% मतदान किया जा चुका है। मतदान की प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से जा रही है।