Wanted Samachar

News Menu
Homeराजस्थानडीगसामूहिक विवाह से न केवल धन की बचत होती है, बल्कि सभी...

सामूहिक विवाह से न केवल धन की बचत होती है, बल्कि सभी को एक साथ अपनी खुशियों को साझा करने का अवसर भी मिलता है – शैलेष सिंह

संवाददाता,मनोज पाराशर,जिला डीग

मनोज पाराशर तन्नू/ कंट्री विजन/ डीग। श्री सैन महासभा विकास समिति डीग के तत्वावधान में डीग शहर के कामां रोड़ स्थित सैन धर्मशाला पर सैन समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म के प्रतिनिधि एवं डीग कुम्हेर विधायक डॉ शैलेष सिंह के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ।
इस दौरान 6 जोड़ों ने 7 फेरे लेते हुए एक दूसरें के जीवनसाथी बने।इस अवसर पर समिति के सदस्यों ने डीग कुम्हेर विधायक डॉ शैलेष सिंह का माला व साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया गया।और नव विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया।
इस अवसर पर डीग कुम्हेर विधायक डॉ शैलेष सिंह ने बोलते हुए कहा कि सामूहिक विवाह सम्मेलन एक ऐसी अनूठी पहल है, जिसमें एक ही समय और स्थान पर कई जोड़ों का विवाह संपन्न कराया जाता है। यह फिजूलखर्ची रोकने और सामाजिक समानता व समरसता को बढ़ावा देने का एक सशक्त माध्यम है। ऐसे आयोजनों में आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद परिवारों को बड़ी राहत मिलती है। उन्होंने कहा कि विवाह संस्कार हमारी संस्कृति में सबसे महत्वपूर्ण संस्कारों में से एक है। सामूहिक विवाह से न केवल धन की बचत होती है, बल्कि सभी को एक साथ अपनी खुशियों को साझा करने का अवसर भी मिलता है। ऐसे आयोजन सामाजिक समरसता और सद्भाव का संदेश देते हैं।इस मौके पर उन्होंने सैन छात्रावास के लिए विधायक निधि से 21 लाख रुपए राशि की घोषणा की।
इस अवसर पर राम जी लाल,शिवराम जनूथर,राजवीर साबौरा,राम स्वरूप,हाकिम,सोहन लाल,विश्राम सैन,रमेश,राजवीर, घनश्याम,मुकेश सैन,अमरदीप सैन,चन्द्रभान सैन सहित बड़ी संख्या में सैन समाज के लोग उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular