Wanted Samachar

News Menu
Homeताज़ा खबर*यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रत्याशी धीरेंद्र भोंट का वैर विधानसभा दौरा।

*यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रत्याशी धीरेंद्र भोंट का वैर विधानसभा दौरा।

राजवीर सिँह, संवाददाता, बेर

जिले की वैर विधानसभा में यूथ कांग्रेस की राजनीति को लेकर हलचल तेज हो गई है। यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष पद के प्रत्याशी धीरेंद्र उर्फ धीरू चौधरी ने चुनावी मैदान में पूरी मजबूती के साथ उतरते हुए अपने जनसंपर्क अभियान की शुरुआत कर दी है।
अपने दौरे के दौरान धीरेंद्र चौधरी सबसे पहले वैर कस्बे पहुंचे, जहां उन्होंने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने वैर विधानसभा के यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और सभी से चुनाव में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए उन्हें विजयी बनाने का आह्वान किया।
दौरे के अगले चरण में धीरेंद्र चौधरी ने देवस्थान बाबा जहाज पहुंचकर देव बाबा का आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस प्रदेश महासचिव (एससी मोर्चा) विजेंद्र सिंह आजादपुरा से मुलाकात कर चुनाव में सहयोग की अपील की।
विजेंद्र सिंह आजादपुरा ने उन्हें आश्वस्त करते हुए कहा कि वे पूरी तरह कांग्रेस पार्टी के प्रति समर्पित हैं और संगठन को मजबूत करने के लिए हर संभव सहयोग करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी हित और संविधान की रक्षा के लिए वे एक मजबूत कार्यकर्ता के रूप में हमेशा सक्रिय रहेंगे।
इस अवसर पर वैर विधानसभा के कई कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। यूथ कांग्रेस के इस चुनाव को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular