राजवीर सिंह, संवाददाता, जिला भरतपुर
भरतपुर (राजवीर सिंह) जिले की भुसावर तहसील में राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर की ओर से संगठन विस्तार के तहत नई नियुक्ति की गई है। संघ ने वीर बहादुर सिंह को भुसावर ब्लॉक अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है।
इस नियुक्ति के बाद क्षेत्र के शिक्षकों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। संघ के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि वीर बहादुर सिंह अपने अनुभव और नेतृत्व क्षमता के बल पर संगठन को मजबूत करेंगे तथा शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष वीर बहादुर सिंह ने संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे शिक्षकों के हितों की रक्षा और उनके अधिकारों के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत बनाना और शिक्षकों की आवाज को प्रभावी ढंग से उठाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
स्थानीय शिक्षकों और संघ के सदस्यों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की है।