Wanted Samachar

News Menu
Homeताज़ा खबरनशा मुक्त ब्यावर के लिए प्रशासन सख्त: 'मानस 1933' पर दें सूचना,...

नशा मुक्त ब्यावर के लिए प्रशासन सख्त: ‘मानस 1933’ पर दें सूचना, पहचान रहेगी गुप्त

अनिल कुमार, जिला ब्यूरो हेड, ब्यावर

स्कूल-कॉलेजों के पास नशा बेचा तो खैर नहीं, ‘पुलिस मित्र’ रखेंगे पैनी नजर।

ब्यावर। जिले को नशा मुक्त बनाने के लिए जिला प्रशासन ‘एक्शन मोड’ में आ गया है। गुरुवार को अतिरिक्त जिला कलेक्टर ब्रह्मलाल जाट की अध्यक्षता में आयोजित एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में मादक पदार्थों की तस्करी और सेवन पर अंकुश लगाने हेतु व्यापक रणनीति तैयार की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक रतनसिंह सहित विभिन्न विभागों के आला अधिकारी मौजूद रहे।

कड़ी निगरानी और पुलिस मित्र की पहल
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अब शिक्षण संस्थानों, लाइब्रेरी और सार्वजनिक स्थानों के पास स्थित पान-चाय की दुकानों पर ई-सिगरेट और नशीले पदार्थों की जांच हेतु औचक निरीक्षण किया जाएगा। नशे के नेटवर्क को तोड़ने के लिए इंजीनियरिंग कॉलेजों के विद्यार्थियों और शिक्षकों को ‘पुलिस मित्र’ बनाकर सूचना तंत्र को मजबूत किया जाएगा।

साइबर और मेडिकल स्टोर पर नजर
बैठक में डार्क नेट के जरिए हो रही ड्रग्स तस्करी को रोकने के लिए साइबर पेट्रोलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, मेडिकल स्टोरों पर बिना डॉक्टर की पर्ची के सायकोट्रोपिक दवाइयां (ट्रामाडोल, कोडीन सिरप) बेचने वालों पर सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular