Wanted Samachar

News Menu
Homeताज़ा खबरसेदरिया, गोविंदपुरा और गद्दीथोरियां सहित 6 जीएसएस आज रहेंगे बंद

सेदरिया, गोविंदपुरा और गद्दीथोरियां सहित 6 जीएसएस आज रहेंगे बंद

अनिल कुमार, जिला ब्यूरो हेड, ब्यावर

ब्यावर। शहर के विद्युत उपभोक्ताओं के लिए आज का दिन चुनौतीपूर्ण हो सकता है। अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (पवस-II) द्वारा रखरखाव और आवश्यक सुधार कार्य हेतु आज 25 अप्रैल 2026, शनिवार को शहर के प्रमुख हिस्सों में बिजली की कटौती (शटडाउन) की जाएगी।

6 घंटे प्रभावित रहेगी बिजली:
सहायक अभियंता (पवस-II) से प्राप्त जानकारी के अनुसार, शटडाउन सुबह 07:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक रहेगा। इस दौरान 33/11 KV के छह बड़े जीएसएस से निकलने वाले फीडरों की बिजली बंद रखी जाएगी।

प्रमुख प्रभावित क्षेत्र:

शहर के मुख्य बाजार व रोड: पाली बाजार, उदयपुर रोड, विजयनगर रोड, सेंडरा रोड और मसूदा रोड।

कॉलोनियां: हाउसिंग बोर्ड, गड्डी RHB, आशापुरा और तालाब की पाल क्षेत्र।

ग्रामीण व अन्य क्षेत्र: नून्दरी मालदेव, गोहाना, दुर्गावास, भोजपुरा, सनवा और किशनपुरा के आस-पास के इलाके।

आवश्यक सेवाएं: PHED फीडर बंद रहने से पानी की सप्लाई पर भी असर पड़ सकता है।

विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से आग्रह किया है कि वे इस समयावधि का ध्यान रखते हुए अपने बिजली और पानी से जुड़े आवश्यक कार्य समय रहते पूर्ण कर लें ताकि किसी असुविधा का सामना न करना पड़े।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular