- हिसामडा में 28 अप्रेल को हनुमान मेला।
संवाददाता, विष्णु मित्तल
भरतपुर, हिसामडा गांव श्री हनुमान मन्दिर आस्था से भरपूर और चमत्कारी है,जो भक्त मन्दिर के दर्शन और पूजा-अर्चना करता है,उसकी सभी मनोकामनाए पूूर्ण होती है। यहां एक धर्म,एक समाज के ही बल्कि देशभर से सभी धर्म और समाज के लोग दर्शन को आते है। हर शनिवार-मंगलवार को भक्त का तातां लगा रहता और प्रत्येक माह की अन्तिम शनिवार को दिव्य दरवार,जागरण,प्रसादी और वर्ष में दो बार श्री हनुमान मेला आयोजित होते है,जिसमें मनोकामनाए पूर्ण होने पर श्रद्वालु सवाम नी और भण्डारा आदि कार्यक्रम आयोजित कराते है। वर्ष 2026 का पहला हनुमान मेला 28 अप्रेल को आयोजित होगा,जिसकी तैयारियां जारी है और मेला कमेटी का गठन किया जा चुका है,जबकि मन्दिर के संचालन को समिति बनी हुई है,जिसमें देशभर से समस्त धर्म और समाज के लोग शामिल है। मन्दिर के संस्थापक ओमप्रकाश शर्मा एवं संरक्षक पूर्व सांसद रामस्वरूप कोली ने बताया कि गांव हिसामडा में आस्था से भरपूर और चमत्कारी श्री हनुमान मन्ंिदर की स्थापना वर्ष 2003 में हुई,जो अब देशभर के प्रमुख मन्दिरों में शामिल हो गया,मन्दिर के लिए ओमप्रकाश शर्मा ने भूिमदान में दी,जहां भक्तों के सहयोग से मन्दिर का निर्माण कराया,जिस निर्माण में दिल्ली,नोएडा,गाजियाबाद, मथुरा,हाथरस,राया,जयपुर,वैर,भुसावर,हलैना,नदबई,भरतपुर आदि स्थान के दानवीरों का विशेष योगदान रहा। मन्दिर और यहां होने वाले समस्त कार्यक्रम में हिन्दु,मुस्लिम,जैन,सिख आदि धर्म के लोग आते है,जो मनोकामना पूर्ण होने पर मन्दिर के विकास और अन्य कार्यक्रम में सहयोग प्रदान कर सवा मनी का आयोजन करते है।
- मन्दिर पर विराजमान प्रतिमाएं
श्री हनुमान मन्ंिदर हिसामडा पर श्री बालाजी महाराज,श्रीराम दरवार,राधा-कृष्ण,ठाकुर जी,शिवालय,प्रेतरात सरकार,भैरो बाबा,ठाकुर बाबा,नीलकण्ठ महादेव,शेरावाली माता,बूढा बाबा,कालू बाबा आदि देव प्रतिमाए विराजमान है। - ये होते कार्यक्रम
मन्दिर संचालन के लिए श्री बालाजी मन्दिर विकास समिति का गठन किया हुआ है,समिति एवं हनुमान भक्तों के द्वारा संस्थापक ओमप्रकाश शर्मा और महन्त तनु शर्मा के सानिध्यं में प्रत्येक मंगलवार एवं शनिवार को धार्मिक कार्यक्रम होते है। जबकि प्रत्येक माह के अन्तिम शनिवार को रात्रि में दिव्य दरवार लगता है और प्रतिवर्ष 28 अप्रेल एवं धनतेरस से एक दिन पहले विशाल हनुमान मेले लगते है। अन्तिम शनिवार को बाबा का दरवार सजाया जाता है और सामुहिक हनुमान चालिसा सहित जागरण,महाप्रसादी आदि कार्यक्रम होते है,जबकि हनुमान मेले पर श्रीराम यज्ञ,भजन सख्यां,भण्डारा,दरवार आदि धार्मिक कार्यक्रम होते है। - समिति का मुख्य उद्देश्य
समिति के संरक्षक व पूर्व सांसद रामस्वरूप कोली एवं पूर्व अध्यक्ष जे.एस.पुरी बताते है कि समिति का मुख्य उद्देश्य सनातन धर्म का प्रचार प्रसार,कमजोर वर्ग की मदद,मूक-बधिर प्राणियों की सेवा व रक्षा,प्रकृति संरक्षण बेटी बचाओ-बेटी पढाओ,अग्नि पीडित परिवार की आर्थिक मदद,पर्यावरण की शुद्वता,महिला सशक्तिकरण,आत्मनिर्भरता,देशभक्ति,समाज सेवा,गौवंश सेवा,सन्त सेवा,गरीब परिवार की कन्या की शादि में मदद,ग्रामीण विकास आदि कार्य करना है। - हनुमान मेला कार्यक्रम रूपरेखा
समिति के पदाधिकारी सुनील लाटा एवं जितेन्द्र जयपुर बताते है कि 28 अप्रेल को गांव हिसामडा के श्री हनुमान मन्दिर पर श्री बालाजी मन्दिर विकास समिति और हनुमान भक्तों के द्वारा 24 वां हनुमान मेला आयोजित किया जा रहा है। सुबह 7ः15 बजे भगवा ध्वजा का चढावा,दरवार की सजावट,यज्ञ,पूजा-अर्चना,महाआरती,रात्रि को जागरण,भण्डारा और सम्मान समारोह आदि कार्यक्रम होंगे। मेले में गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम,पूर्व सांसद रामस्वरूप कोली,विधायक बहादुर सिंह कोली,विधायक डॉ.शैलेश सिंह,विधायक रितु बनावत,विधायक रमेश खंीची,भाजपा जिलाध्यक्ष शिवानी दायमा,पूर्व सांसद रंजीता कोली आदि जनप्रतिनिधी भाग लेंगे।