संवाददाता, मनोज पाराशर, जिला डीग
मनोज पाराशर तन्नू/कंट्री विजन/ डीग। शहर के नई सड़क स्थित राजकीय बालिका सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सोमवार सुबह एसपी शरण गोपीनाथ कांबले पहुंचे।
इस दौरान उन्होंने छात्राओं को संबोधित किया। विद्यालय के अध्यापकों ने एसपी का स्वागत साफा, दुपट्टा और पहनाकर स्वागत किया।इस दौरान अपने संबोधन में जिला पुलिस अधीक्षक कांबले शरण गोपीनाथ ने छात्रों को हमेशा सच्चाई के रास्ते पर चलने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि जीवन में एक लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए और उसे पूरा करने के लिए दृढ़ संकल्पित रहना चाहिए।एसपी कांबले ने अपने जीवन के अनुभव साझा करते हुए बताया कि उन्होंने छोटी उम्र में कई बड़ी चुनौतियों का सामना किया है। उन्होंने कहा कि वे एक साधारण परिवार से आते हैं और उनके गांव के लोग बचपन से ही उन्हें बड़ा अधिकारी बनने की बात कहते थे। इसी प्रेरणा से उन्होंने मन लगाकर पढ़ाई की।उन्होंने छात्रों को सलाह दी कि जब तक उनका लक्ष्य पूरा नहीं हो जाए, उन्हें सोशल मीडिया से दूरी बनाकर रखनी चाहिए। एसपी ने साइबर क्राइम से बचने के तरीकों के बारे में भी जानकारी दी।इस अवसर पर स्कूल की प्रिंसिपल सुमित्रा धंधेल ने कहा कि स्कूल में छात्राओं के साथ अच्छा व्यवहार किया जाता है और उन्हें हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया जाता है। कार्यक्रम में डीग कोतवाली थाना प्रभारी राम नरेश मीणा सहित विद्यालय स्टाफ मौजूद थे।