संवाददाता, मनोज पाराशर, डीग
मनोज पाराशर तन्नू/ कंट्री विजन/ डीग। रविवार को स्थानिय खण्डेलवाल धर्मशाला में श्री खण्डेलवाल वैश्य समाज संस्था डीग के द्विवार्षिक चुनाव सम्पन हुए।चुनाव अधिकारी एडवोकेट अनिल कुमार गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि अध्यक्ष पद पर हरिमोहन गुप्ता, उपाध्यक्ष पद पर मनीराम, महामंत्री पद पर खेमचंद तमोलिया, कोषाध्यक्ष पद पर महेश रावत निर्विरोध निर्वाचित हुए।
इस दौरान नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का समाज के लोगों ने माला व साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया गया।
इस मौके पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष हरिमोहन गुप्ता ने कहा कि मुझे समाज द्वारा जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उनका मैं पूरी ईमानदारी के साथ पद का निर्वहन करुंगा।
इस अवसर पर एडवोकेट अनिल कुमार,ललतेश गुप्ता,राजेन्द्र खण्डेलवाल,पवन खण्डेलवाल,सन्नी खण्डेलवाल सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।