विष्णु धाकड़
,,,, पुत्री के पिता ने परिजनों व समाज के साथ दिया ज्ञापन,,,,,,
रूपवास (भरतपुर) क्षेत्र के गांव सज्जनवास में कुछ दबंगों ने जाटव समाज की आने वाली बारात की चढ़ाई नहीं करने देने की धमकी दी है। जिस पर पुत्री के पिता ने परिजनों व समाज के लोगों के साथ उपखण्ड कार्यालय पहुंच उपखंड अधिकारी विष्णु बंसल को ज्ञापन दिया है।
दिए ज्ञापन में विजेंद्र ने लिखा कि मेरी पुत्री माधुरी की शादी 20 अप्रेल को है। जिस पर जाट समाज के कुछ व्यक्तियो ने धमकी दी है कि बारात को नही चढ़ने देंगे प्रार्थी की पुत्री जो दलित समाज की लडकी है। जाट समाज के कुछ लोगों ने धमकी देकर कहा की जाटव समाज कि चढाई हमारे गाँव सज्जनवास में नही होगी। अगर चढाई की तो जाटव समाज को गोली व फरसा से काट दिया जावेगा। अगर आप चेतावनी से नही माने तो उसका बुरा नतीजा होगा।