Wanted Samachar

News Menu
Homeराजस्थानडीगगृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने ग्राम सैमली में किया मन...

गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने ग्राम सैमली में किया मन की बात कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण; इसे सामाजिक जागरूकता और सकारात्मक बदलाव का बताया सशक्त माध्यम

क्राइम रिपोर्टर, रामावतार खंडेलवाल, डीग

एंकर। गृह, गोपालन, पशुपालन, डेयरी तथा मत्स्य विभाग के राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने रविवार को बृजनगर के ग्राम सैमली स्थित बूथ संख्या 119 पर स्थानीय नागरिकों के साथ माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रेरक उद्बोधन मन की बात के 133वें संस्करण का सामूहिक श्रवण किया।

कार्यक्रम के दौरान गृह राज्य मंत्री श्री बेढ़म ने प्रधानमंत्री द्वारा देशवासियों के साथ साझा किए गए विभिन्न विकासात्मक एवं प्रेरणादायक प्रसंगों को एकाग्रता से सुना। इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए गृह राज्य मंत्री श्री बेढ़म ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम केवल एक रेडियो संवाद नहीं है, अपितु यह समाज में जमीनी स्तर पर जागरूकता लाने और राष्ट्र के नवनिर्माण हेतु सकारात्मक बदलाव की दिशा में प्रेरित करने वाला एक अत्यंत सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम से देशवासियों में नई ऊर्जा का संचार होता है और समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति के उत्कृष्ट कार्यों को राष्ट्रीय पटल पर पहचान मिलती है, जो हम सभी के लिए प्रेरणादायी है। इस दौरान कार्यक्रम में स्थानीय गणमान्य नागरिक एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे, जिन्होंने पूर्ण उत्साह के साथ कार्यक्रम का श्रवण किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular