Wanted Samachar

News Menu
Homeताज़ा खबरगौ माता का अपमान नहीं सहेगा हिन्दुस्तान, गौ माता की रक्षा करों...

गौ माता का अपमान नहीं सहेगा हिन्दुस्तान, गौ माता की रक्षा करों ।

संवाददाता, देवी सिंह प्रजापति

बयाना – गौ सम्मान आह्वान अभियान के अंतर्गत आज प्रातः 10 बजे से गौ सम्मान आह्वान अभियान संकीर्तन यात्रा का प्रारंभ किया गया ।
यह यात्रा बिहारी जी के मंदिर शिवगंज मंडी से सुबह 10.00 बजे से भजन कीर्तन करते हुए 11.00 बजे उपखंड अधिकारी कोर्ट कार्यालय गांधी चौक बयाना मै पहुंची , वहां पहुंच कर उपखंड अधिकारी को माननीय राष्ट्रपति , प्रधानमंत्री, राजपाल व मुख्यमंत्री के नाम प्रार्थना पत्र दिया । गौ रक्षक प्रदीप आर्य ने बताया कि गौ माता का अपमान नहीं सहेंगे , उन्होंने कहा कि भारत में गो हत्या पूर्णतः प्रतिबंधित हो, गो माता को राष्ट्रीय माता, राष्ट्रीय देव राष्ट्रीय आराध्य, एवं राष्ट्रीय धरोहर घोषित किया जाए उन्होंने बताया गो रक्षा हेतु केन्द्रीय कानून लागू हो एवं केन्द्रीय गो सेवा मंत्रालय बनें । गौ सम्मान यात्रा 10 बजे बांके बिहारी मंदिर शिवगंज मण्डी रोड़ से प्रारंभ होकर बयाना के मुख्य मार्गों से निकाली गई। रास्ते में गौ रक्षकों द्वारा गौ माता के जयकारों से वातावरण को गुंजायमान करते चल रहे थे । इस अवसर पर हिन्दू संगठनों के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular