मुकेश कुमार, जिला ब्यूरो हेड, भरतपुर
भरतपुर 20 अप्रैल ।राजस्थान क्रिकेट संघ के निर्देश पर जिला क्रिकेट संघ भरतपुर द्वारा ग्रीष्मकालीन नि:शुल्क क्रिकेट प्रशिक्षण शिविर का सोमवार को एक भव्य समारोह के रूप में आगाज हुआ । समारोह की मुख्य अतिथि वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी कोटा की रजिस्टर श्रीमती आरती सोगरवाल रहीं तथा अध्यक्षता जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष विष्णु प्रकाश अग्रवाल के द्वारा की गई व विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती शालिनी मित्तल जिला अध्यक्ष जिला अग्रवाल महासभा महिला विभाग व श्रीमती अंजू मित्तल संस्थापक अध्यक्ष प्रयास संस्था भरतपुर रहीं।जिला क्रिकेट संघ भरतपुर के सचिव शत्रुघन तिवारी ने शिविर का प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए बताया कि राजस्थान क्रिकेट संघ एवं जिला क्रिकेट संघ भरतपुर के संयुक्त तत्वाधान में 15 दिवसीय नि:शुल्क क्रिकेट प्रशिक्षण शिविर आयोजन किया जा रहा है । शिविर के दौरान जिले के सभी खिलाड़ियों को समस्त खेल सुविधाएं व अल्पआहार की व्यवस्था जिला क्रिकेट संघ द्वारा नि:शुल्क की जा रही है शिविर के दौरान 155 खिलाड़ियों ने अपना पंजीयन कराया तथा जिले के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी प्रेम सिंह, देवेंद्र सिंह कालू, रूपेंद्र मोहन, अवदेश खटाना आदित्य चौधरी कोच की भूमिका निभाएंगे एवं योग अभ्यास के लिए प्रियंका शर्मा व अविनाश सोनी को नियुक्त किया गया है । तिवारी ने बताया कि समारोह के दौरान भरतपुर जिले के चार प्रतिभाओं का सम्मान किया गया जिनमें जनता आंदोलन भरतपुर के संयोजक राघवेंद्र सिंह फौजदार व जिला कुश्ती संघ ओलंपिक पद्धति के सचिव यदुवीर सिंह सिनसिनी एवं योग में एनआईएस कर रहीं प्रियंका शर्मा व योगा टीचर अविनाश सोनी शामिल रहे। शिविर में बीसीसीआई से मान्यता प्राप्त क्रिकेट कोच सिद्धार्थ जोशी, विलास जोशी, विवेक यादव, दुष्यंत त्यागी, कुलदीप सिंह अमरदीप कुमार, मोहन सिंह आदि को भी भरतपुर आकर खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने के लिए आग्रह किया गया है और यह सभी कोच कैम्प के बीच में समय-समय पर उपस्थित रहेंगे । समारोह का संचालन पंकज गोयल ने किया तथा कार्यक्रम के दौरान उपाध्यक्ष अजय कुमार शर्मा व राजकुमार जैन संयुक्त सचिव अरुण कुमार गुप्ता व भरत तिवारी, कोषाध्यक्ष मुनेन्द्र तिवारी, सदस्य सूरज शर्मा नाहर सिंह, विनोद शर्मा, बीनू सिंह, राहुल लोहिया, रवि शर्मा के.के शर्मा, सचिन तिवारी, पंकज गोयल,रामू एवं वरिष्ठ खेल पत्रकार संजीव चिनिया आदि उपस्थित रहें।