Wanted Samachar

News Menu
Homeराजस्थानडीगजिला कलेक्टर ने किया निर्माणाधीन जिला चिकित्सालय एवं विभिन्न राजकीय भूमियों का...

जिला कलेक्टर ने किया निर्माणाधीन जिला चिकित्सालय एवं विभिन्न राजकीय भूमियों का निरीक्षण।

संवाददाता, मनोज पाराशर, जिला डीग

डीग । जिले में आधारभूत संरचनाओं के सुदृढ़ीकरण, चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार और राजकीय संपत्तियों के उचित प्रबंधन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला कलेक्टर मयंक मनीष ने मंगलवार को शहर के विभिन्न निर्माणाधीन एवं प्रस्तावित स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सहराई रोड स्थित प्रगतिरत जिला चिकित्सालय, शाहपुर स्थित 56 बीघा राजकीय भूमि तथा मिनी सचिवालय परिसर की भूमि का भौतिक मुआयना कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
राजकीय भूमि के सुरक्षित संरक्षण और भावी सदुपयोग के दृष्टिगत जिला कलेक्टर शाहपुर स्थित 56 बीघा भूमि के स्थल पर पहुंचे। उन्होंने नगर परिषद को इस भूखंड की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु इसके चारों ओर तारबंदी करवाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने तहसीलदार डीग को निर्देशित किया कि वे इस भूमि में से विभिन्न विभागों को आवश्यकतानुसार भूमि आवंटित करने हेतु प्रस्ताव तैयार करें।इसके पश्चात जिला कलेक्टर ने मिनी सचिवालय के निकट सिवायचक भूमि का अवलोकन किया। उन्होंने इस परिधि में संभावित अतिक्रमणों का संज्ञान लेते हुए संबंधित राजस्व अधिकारियों से अतिक्रमण की विस्तृत और तथ्यात्मक रिपोर्ट तलब की। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस राजकीय भूमि को नियमानुसार अतिक्रमण मुक्त कराकर सुरक्षित रखा जाए, ताकि भविष्य में प्रशासनिक जन-सुविधाओं के विस्तार और अन्य राजकीय प्रयोजनों में इसका निर्बाध रूप से उपयोग किया जा सके। जन स्वास्थ्य से जुड़ी जिले की परियोजना की प्रगति का जायजा लेने हेतु जिला कलेक्टर ने सहराई रोड स्थित निर्माणाधीन जिला चिकित्सालय परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण स्थल पर चल रहे विभिन्न कार्यों की गुणवत्ता और कार्य की गति का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में पूर्ण गुणवत्ता बनाए रखते हुए इसे निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण किया जाए, जिससे आमजन को शीघ्र अति शीघ्र इस चिकित्सालय का लाभ प्राप्त हो सके। इस दौरान उपखंड अधिकारी डीग मुकेश चौधरी, नगर परिषद आयुक्त कुलदीप सिंह, तहसीलदार जुगीता मीना सहित राजस्व एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular