Wanted Samachar

News Menu
Homeताज़ा खबरडहरा में 28 अप्रेल से जयगुरु देव सत्संग

डहरा में 28 अप्रेल से जयगुरु देव सत्संग

संवाददाता, विष्णु मित्तल

नदबई,श्री जय गुरुदेव महाराज भक्त मंडल एवं जयगुरुदेव बाबा शिष्यों के द्वारा जयपुर नेशनल हाईवे किनारे गांव डहरा निकट श्री जयगुरुदेव आश्रम पर 28 से 30 अप्रैल तक महा सत्संग का आयोजन होगा। जय गुरुदेव के सेवक मुरारी लाल ने बताया कि डहरा स्थित जय गुरुदेव आश्रम पर 28 अप्रैल से तीन दिवसीय सत्संग का आयोजन होगा,जिस सत्संग में मथुरा एव अन्य स्थान के जयगुरुदेव आश्रम के प्रवक्ता और शिष्य धार्मिक ,सामाजिक, पारिवारिक, देशभक्ति आदि पर प्रवचन करेंगे। यह कार्यक्रम 30 अप्रैल तक आयोजित होगा और कार्यक्रम में मथुरा,जयपुर,डीग, आगरा,भरतपुर, पुष्कर दिल्ली ग्वालियर धौलपुर दौसा अलवर आदि जिले के जय गुरुदेव बाबा के शिष्य एवं क्षेत्र के नागरिक भाग लेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular