Wanted Samachar

News Menu
Homeराजस्थानडीगडीग में निकाली भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा,जगह जगह किया भव्य स्वागत

डीग में निकाली भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा,जगह जगह किया भव्य स्वागत

संवाददाता मनोज पाराशर

कंट्री विजन/ डीग। रविवार को शहर के आर्य समाज गली स्थित राधा बल्लभ मंदिर में ब्राम्हण समाज द्वारा विष्णु के छठवें अवतार भगवान परशुराम का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ में मनाया गया।
इस दौरान शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए भव्य शोभायात्रा भी निकाली गई।ब्राम्हण समाज के जिलाध्यक्ष रमेश लवानिया एवं यात्रा संयोजक खगेन्द्र शर्मा खग्गू ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रातः 8 बजे राधा बल्लभ मंदिर में भगवान परशुराम जी का अभिषेक किया गया।तथा सतुआ का प्रसाद वितरण किया गया।जहां पंडित मोहन बंशी वाले ने वैदिक मंत्रोच्चारणों के साथ में पूजा अर्चना कराई गई।
इसके तत्पश्चात दोपहर तीन बजे शहर के मुख्य बाजार,नील कंठेश्वर महादेव,लोहा मंडी,चौधरी का कटरा, गोवर्धन गेट,किला,पुराना बस स्टैंड,गणेश मंदिर,पुरानी अनाज मंडी होते हुए शोभायात्रा अपने गंतव्य स्थान पर पहुंची।
इस दौरान शोभायात्रा का विभिन्न सामाजिक संगठनों तथा समाजों द्वारा भगवान परशुराम की आरती उतारते हुए भव्य स्वागत किया और जलपान कराया गया।
शोभायात्रा को डीग कुम्हेर विधायक डॉ शैलेष सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
वहीं शोभायात्रा में समाज की महिलाएं सिर पर मंगल कलश धारण कर व युवा भगवान परशुराम की जय के जयघोष करते हुए चल रहे थे।
इस अवसर पर समाज के वक्ताओं ने बोलते हुए कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों से समाज में एकता,सद्भाव और सांस्कृतिक परम्पराओं को मजबूती मिलती है।
डीग कुम्हेर विधायक डॉ शैलेष सिंह ने कहा कि भगवान परशुराम का जीवन अन्याय के खिलाफ संघर्ष, तपस्या, गुरुभक्ति और धर्म की स्थापना का प्रतीक है। इस मौके पर मनोहर लाल शर्मा, रमाकांत एडवोकेट,पंकज पाराशर, लोकेन्द्र शर्मा,भोली शर्मा,दिनेष पाराशर,राहुल लवानिया,सोहन लाल शर्मा प्रेम,शिवचरन शर्मा,हरिशंकर शर्मा,ज्योति शर्मा,बबीता शर्मा,सुरेश पूंछरी,विप्र फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष इन्द्रमोहन शर्मा,युवा जिला अध्यक्ष मोहित पाराशर,ओमा शर्मा,रवि शर्मा,मयंक शर्मा,धीरज शर्मा,गुलाब शर्मा,गिरिश शर्मा,सचिन शर्मा,हरी कृष्ण एडवोकेट,फटू शर्मा सहित बड़ी संख्या में विप्र समाज के लोग उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular