मुकेश कुमार भारतीय
भरतपुर 17 अप्रैल । उद्योग नगर थाना क्षेत्र के गांव नगला माना में अचानक घर में आग लग गई। हादसे में पति-पत्नी गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों को इलाज के लिए जिला आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां गंभीर हालत में डॉक्टरों ने दोनों को जयपुर रैफर कर दिया है।आग के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है जबकि परिजनों ने चुप्पी साध रखी है .
जानकारी के मुताबिक सुबह के समय नगला माना गांव में पति पत्नी आग की चपेट में आ गए. कमरे के अंदर से दोनों की चीख पुकार सुनकर परिजन करके के अंदर पहुंचे और दोनों को गंभीर हालत में आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया.
इमरजेंसी में कार्यरत डॉक्टर अजीत सिंह ने बताया कि नगला माना के पुष्पेंद्र और उनकी पत्नी मधु गंभीर हालत में अस्पताल आए जो करीब 80 से 90% झुलस गए हैं. दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए जयपुर रैफर कर दिया है.
हालांकि परिजन इस घटना को शॉर्ट सर्किट से होना बता रहे हैं जबकि गांव के लोगों ने चुप्पी साथ रखी है हालांकि आग लगने के कारण का स्पष्ट अभी पता नहीं चल पाया है।