Wanted Samachar

News Menu
Homeराजस्थानडीगपानी भरने को लेकर दो पक्षों में हुआ झगड़ा, झगड़े में गर्भवती...

पानी भरने को लेकर दो पक्षों में हुआ झगड़ा, झगड़े में गर्भवती महिला हुई घायल।

संवाददाता, मनोज पाराशर, जिला डीग

डीग। डीग जिले के सदर थाना क्षेत्र के गांव बहताना में मंगलवार की सुबह पानी भरने को लेकर मोहित एवं फतेह सिंह पक्ष में झगड़ा हो गया।
इस दौरान झगड़े में अपने पति को बचाने आई 7 माह की गर्भवती महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे उपचार के लिए डीग चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हमले के चार लोगों को हिरासत में लिया है।सदर थाने के एएसआई गिरधारी सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार सुबह 28 वर्षीय मोहित परमार जब पानी भरने गए थे, तभी गांव के ही फतेह सिंह पक्ष के लोगों ने उन पर हमला कर दिया। शोर सुनकर मोहित की पत्नी जो 7 महीने की गर्भवती हैं, बीच-बचाव करने पहुंचीं। आरोपियों ने गर्भवती होने के बावजूद उसके साथ बेरहमी से मारपीट की, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं।पीड़ित मोहित ने बताया कि इस हमले के पीछे पुरानी रंजिश भी एक बड़ा कारण है। दरअसल, रुचि की दो बड़ी बहनों की शादी पहले ही इसी गांव में मोहित के चाचा के बेटों से हुई थी। करीब एक साल पहले जब रुचि की शादी मोहित से हुई, तो फतेह सिंह पक्ष के लोग इसका विरोध कर रहे थे।और तब से ही वे परिवार से दुश्मनी पालकर बैठे थे।
घटना की गंभीरता को देखते हुए मोहित ने सीधे जिला पुलिस अधीक्षक शरण गोपीनाथ कांबले को मामले की सूचना दी। एसपी के निर्देश पर सदर थाना पुलिस की टीम एएसआई गिरधारी लाल के नेतृत्व में बहताना गांव पहुंची। पुलिस ने मौके से चार लोगों को हिरासत में ले लिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular