Wanted Samachar

News Menu
Homeराजस्थानडीगपूंछरी क्षेत्र के समग्र विकास को लेकर जिला कलेक्टर ने ली बैठक

पूंछरी क्षेत्र के समग्र विकास को लेकर जिला कलेक्टर ने ली बैठक

संवाददाता, मनोज पाराशर, जिला डीग

विकास कार्यों में आ रही बाधाओं को दूर कर कार्यों में गति लाने के दिए निर्देश

एंकर। जिला कलेक्टर मयंक मनीष ने सोमवार को जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के पूंछरी स्थित गेस्ट हाउस में विभिन्न विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में सार्वजनिक निर्माण विभाग, पीएचईडी, आरएचए और संबंधित विभाग के अभियंताओं व अधिकारियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान पूंछरी क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों, भविष्य की कार्ययोजनाओं और आगामी मुड़िया पूर्णिमा मेले की तैयारियों की समीक्षा की गई।बैठक के उपरांत अपने वक्तव्य में जिला कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि वर्तमान में पूंछरी क्षेत्र में चल रहे सभी कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की गई है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण व विकास कार्यों को और अधिक तीव्र गति से आगे बढ़ाया जाए। यदि इन कार्यों के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की तकनीकी या प्रशासनिक रुकावट आ रही है, तो विभिन्न विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर उसे तत्काल प्रभाव से दूर करें। इस दौरान उन्होंने राजस्व विभाग द्वारा किए गए विकास कार्यों के सर्वे का अवलोकन किया और जल निकासी व्यवस्था से संबंधित नक्शों की विवरणात्मक जानकारी प्राप्त की। बैठक में जानकारी दी गई कि नरसिंह जी मंदिर, दाऊजी मंदिर और पूंछरी का लौठा परिसर में विकास कार्य प्रगतिरत हैं। जिला कलेक्टर ने ग्राम पूंछरी में पंचायत के अधीन यात्री विश्राम गृह के सुदृढ़ीकरण पर भी चर्चा की। क्षेत्र के भविष्य की रूपरेखा तय करते हुए उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पूंछरी के इंफ्रास्ट्रक्चर, रखरखाव और सौंदर्यीकरण को लेकर आगामी 7 से 10 दिनों के भीतर एक विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर प्रस्तुत करें, ताकि इस संपूर्ण परिक्रमा क्षेत्र को और अधिक बेहतर व सुविधायुक्त बनाया जा सके।जिला कलेक्टर ने स्वच्छता पर विशेष बल देते हुए समुचित स्थानों पर डस्टबिन रखवाने, उपयुक्त साइनेज लगाने और मूर्तियों की सटीक लोकेशन निर्धारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सार्वजनिक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता सहित सभी निर्माण एजेंसियों को निर्देशित किया कि वे मानसून की बारिश प्रारंभ होने से पूर्व अपने-अपने आवंटित कार्य अनिवार्य रूप से पूर्ण कर लें।आगामी मुड़िया पूर्णिमा मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं को दृष्टिगत रखते हुए, जिला कलेक्टर ने पीएचईडी, विकास अधिकारी, जल संसाधन विभाग और विद्युत विभाग को अभी से ही आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अगली समीक्षा बैठक में मेले को लेकर किए गए कार्यों की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। बैठक के पश्चात जिला कलेक्टर ने श्रीनाथ जी मंदिर का दौरा किया तथा वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
बाइट – जिला कलेक्टर डीग मयंक मनीष

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular