Wanted Samachar

News Menu
Homeताज़ा खबरबाड़े में भीषण आग, गर्भवती भैंस जिंदा जली — पांच ट्रॉली चारा...

बाड़े में भीषण आग, गर्भवती भैंस जिंदा जली — पांच ट्रॉली चारा राख,ब्यावर से पहुंची दमकल।

शिव प्रकाश सेन, संवाददाता, मसूदा

मसूदा उपखंड क्षेत्र की नाडी ग्राम पंचायत के राजस्व गांव बानोला अहमदनगर में रविवार शाम को अज्ञात कारणों से दाऊ काठात के बाड़े में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते पांच ट्रॉली चारा जलकर राख हो गया, वहीं एक गर्भवती भैंस जिंदा जल गई।

आग लगते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय निवासी सद्दाम काठात व अन्य ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए पास में बंधे तीन से चार पशुओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जिससे उनकी जान बचाई जा सकी।

घटना की सूचना भंवरू काठात द्वारा फायर ब्रिगेड को दी गई। सूचना मिलते ही ब्यावर से फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची, लेकिन संकरे रास्तों और ऊंची पहाड़ी पर बने मकान के कारण आग बुझाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
इस दौरान असलम काठात ने पानी के पाइप को ऊंची पहाड़ी तक पहुंचाने में सहयोग किया। वहीं, फायर ब्रिगेड की गाड़ी में पानी की कमी होने पर कालू काठात ने तुरंत टैंकर से पानी भर-भरकर उपलब्ध कराया।

आग की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक भारी नुकसान हो चुका था।

आग बुझाने में भूपेंद्र कुमार, गजेंद्र सिंह, नरेश स्वामी, सुमन देवी और वेदप्रकाश ने भी सराहनीय सहयोग किया।

घटना के बाद पीड़ित परिवार ने अपनी आर्थिक स्थिति कमजोर बताते हुए प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular