Wanted Samachar

News Menu
Homeताज़ा खबरब्यावर में 'आप' का चुनावी शंखनाद: नगर परिषद चुनाव से पहले वार्डों...

ब्यावर में ‘आप’ का चुनावी शंखनाद: नगर परिषद चुनाव से पहले वार्डों में जनसंवाद, उमड़ा समर्थन का सैलाब।

अनिल कुमार, जिला ब्यूरो हेड, ब्यावर

ब्यावर। आगामी नगर परिषद चुनाव को देखते हुए आम आदमी पार्टी (आप) ने शहर में अपनी सक्रियता तेज कर दी है। रविवार को वार्ड संख्या 18 से पार्टी के ‘वार्डवार जनसंवाद अभियान’ का भव्य आगाज किया गया।

इस दौरान पार्टी की नीतियों और दिल्ली-पंजाब मॉडल से प्रभावित होकर सैकड़ों स्थानीय निवासियों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
जोरदार स्वागत और सदस्यता ग्रहण
कार्यक्रम का नेतृत्व मोहम्मद शौकिन कुरेशी और शौकत पठान ने किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष शौकिन काठात ने नए सदस्यों को पार्टी की टोपी पहनाई, वहीं शहर अध्यक्ष धीरज जैन ने दुपट्टा और माला पहनाकर सभी का विधिवत स्वागत किया। पार्टी में शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं ने स्थानीय निकाय चुनाव में पार्टी को मजबूती देने का संकल्प लिया।

जनता की समस्याओं का होगा समाधान
जनसंवाद को संबोधित करते हुए पदाधिकारियों ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य राजनीति को सीधे जनता के द्वार तक ले जाना है। पार्टी कार्यकर्ता शहर के प्रत्येक वार्ड में जाएंगे और लोगों की बुनियादी समस्याओं को सुनकर उनका प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने का प्रयास करेंगे।
इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति
इस कार्यक्रम के दौरान एससी विंग जिलाध्यक्ष नारायण अठवाल, ओबीसी विंग जिलाध्यक्ष बाबूलाल सैन, खींयाराम सिंगारिया, सूरजमल, एडवोकेट नीलेश बुरड़ और मुल्तान काठात सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular