Wanted Samachar

News Menu
Homeताज़ा खबरभक्त के अधीन होना ईश्वर की कमजोरी नही बल्कि उनके प्रेम का...

भक्त के अधीन होना ईश्वर की कमजोरी नही बल्कि उनके प्रेम का प्रमाण।संवाददाता, विष्णु मित्तल

हलैना,हिसामडा गांव के आस्था से भरपूर श्री हनुमान मन्दिर पर संस्थापक ओमप्रकाश शर्मा,सुशील शर्मा एवं महन्त तनु शर्मा के सानिध्यं में चल रही श्री मद भागवत कथा के तीसरे दिन कथा वाचक मुकुट बिहारी शास्त्री ने कहा कि ईश्वर महेशा भक्त के अधीन है। भक्ति का अर्थ है,प्रेम की गहराई,अस्तित्व और ईश्वर एक जाते है। ईश्वर भक्त के प्रति प्रेम और समर्पण का प्रमाण देते है,जैसे मां अपने शिशु की इच्छा को सर्वोवरि मानती है। भक्त के अधीन होना ईश्वर की कमजोरी नही बल्कि उनके प्रेम का प्रमाण है। उन्होने ईश्वर और भक्त के प्रति अधीन होना तथा प्रेम की भावना का उदारहण देते हुए भक्त प्रहलाद,भक्त धु्रव,दानवीर राजा बली, आदि कथाए सुनाई। कार्यक्रम समिति के मुख्य आयोजक ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि श्री बालाजी मन्दिर विकास समिति एवं श्री बालाजी हनुमान भक्त मण्डल की ओर से गांव हिसामडा स्थित श्री बालाजी मन्दिर पर 21 अप्रेल से श्रीमद भागवत कथा और श्रीराम यज्ञ सहित सत्संग,भजन सध्यां आदि का आयोजन किया जा रहा है। ये कार्यक्रम 28 अप्रेल को श्रीराम यज्ञ की पूर्णाहुति,दिव्य बाबा का दरवार,भण्डारा आदि के साथ समापन होगा और रात्रि को एक रात बाबा के नाम कार्यक्रम के तहत जागरण और जनप्रतिनिधी सम्मान आदि कार्यक्रम होंगें। कार्यक्रम में पूर्व सांसद रामस्वरूप कोली,पूर्व जिला प्रमुख द्वारिकाप्रसाद गोयल,पण्डित ओमप्रकाश,भानूप्रताप लवानियां, समिति के पूर्व अध्यक्ष जेण्एस.पुरी,जितेन्द्र जयपुर,सुनील लाटा,सुजान सरपचं,नीरज कोली,गोविन्द गुप्ता,प्रकाशचन्द सैनी,विष्णु मित्तल, सुशील शर्मा,तोताराम शर्मा धानोता,रामदयाल चौधरी,सुरेश कुमार पण्डित,मोहित शर्मा,पूरन पटेल,बकील गुर्जर आदि सहित श्री बालाजी मन्दिर विकास समिति के समस्त पदाधिकारियो का सहयोग जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular