Wanted Samachar

News Menu
Homeताज़ा खबरभाजपा ने लगाया दन्त परीक्षण शिविर।

भाजपा ने लगाया दन्त परीक्षण शिविर।

मुकेश कुमार विधार्थी

भरतपुर 16 अप्रैल।भारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस समारोह की श्रृंखला में मुखर्जी नगर स्थित मीरा डेन्टल क्लीनिक में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जिलाध्यक्ष शिवानी दायमा के नेतृत्व में दन्त चिकित्सा परीक्षण शिविर लगाया गया। शिविर में डॉ. कुलदीप तिवारी एवं उनकी टीम द्वारा शिविर में निशुल्क सेवाएं प्रदान की गई।
इस अवसर पर दन्त मरीजों का निशुल्क परीक्षण कर उपचार किया गया।
डॉ कुलदीप तिवारी ने बताया कि प्रत्येक व्यक्ति को नियमित रूप से दन्त चिकित्सा परीक्षण करवाना चाहिए जिससे दांतो की सडन, मसूढों की बीमारी और केन्सर जैसी गंभीर समस्याओं का शुरूआती दौर में ही पता लगाकर गंभीर बिमारी बनने से पहले ही उसका निदान किया जा सके। जिलाध्यक्ष शिवानी दायमा ने डॉ0 कुलदीप तिवारी की एवं उनकी टीम को बहुत-बहुत धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया। दन्त शिविर में पूर्व प्रदेश मंत्री गिरधारी तिवारी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष गिरधारी गुप्ता, जिला महामंत्री जगत सिंह गुर्जर, जिला मीडिया प्रभारी डॉ. वीरेन्द्र पचौरी, जिला प्रवक्ता देवेन्द्र चामड, मोहित चतुर्वेदी, राजेश चौधरी, तपन शर्मा सहित अनेकों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular