Wanted Samachar

News Menu
Homeताज़ा खबरमेघवंशी मेघवाल समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह 24 मई को, तैयारियों के...

मेघवंशी मेघवाल समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह 24 मई को, तैयारियों के लिए समितियां गठित

प्रकाश भाट, जिला क्राइम रिपोर्टर, ब्यावर

ब्यावर। सर्व मेघवंशी मेघवाल समाज विकास संस्था, ब्यावर की एक महत्वपूर्ण आम सभा बाबा रामदेव मंदिर (शाहपुरा मोहल्ला) में आयोजित की गई। संरक्षक नारायण मेहड़ा एवं अध्यक्ष गुरु शरण गोयल के सानिध्य में हुई इस बैठक में आगामी 24 मई 2026 को आयोजित होने वाले ‘तृतीय प्रतिभा सम्मान समारोह’ की तैयारियों को अंतिम रूप देते हुए पत्रक का विमोचन किया गया।

इन प्रतिभाओं का होगा सम्मान:
संस्था सचिव राधेश्याम कटारिया ने बताया कि समारोह में मुख्य रूप से 80% या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले कक्षा 10वीं व 12वीं के छात्र-छात्राओं, कॉलेज शिक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों, तथा हाल ही में सरकारी सेवाओं में नव-चयनित व नव-नियुक्त समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। अंबेडकर भवन में होने वाले इस भव्य आयोजन में मेधावियों को सम्मान पत्र, प्रतीक चिन्ह, मेडल और डिक्शनरी भेंट की जाएगी।

व्यवस्थाओं के लिए समितियों का वितरण:
कार्यक्रम को सुचारू रूप से संपन्न करने हेतु विभिन्न समितियों का गठन कर जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं:

भोजन व जल व्यवस्था: सुगनचंद पवार, हरी प्रसाद कड़ेला, सोमेश भाटी, राजेंद्र लीलड़ व हरीश बोचिया।

टेंट व डेकोरेशन: पृथ्वीराज चौहान, भंवर मंडेला, मनोज जयपाल, जगदीश मेहरा और पुष्पेंद्र पाल पवार।

अतिथि सत्कार: सोमेश भाटी, हीरा राम सोलंकी, मोहन लाल तंवर व अन्य।

प्रचार-प्रसार: संजय चौहान एवं सोशल मीडिया टीम

प्रशासनिक दिग्गज बढ़ाएंगे उत्साह:
संस्था ने निर्णय लिया है कि समारोह में समाज के उच्च पदस्थ IAS और RAS अधिकारियों सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों को आमंत्रित किया जाएगा, ताकि उनके मार्गदर्शन से युवाओं को प्रेरणा मिल सके।

आवेदन की प्रक्रिया:
प्रतिभाओं के आवेदन पत्र संग्रहित करने की जिम्मेदारी हीराराम सोलंकी, सोहनलाल तंवर और पुखराज वानर को दी गई है। समारोह को सफल बनाने के लिए भामाशाहों का सहयोग लिया जा रहा है, जिसमें प्रिंटिंग कार्य का जिम्मा सुमिरन लाइब्रेरी ब्यावर ने उठाया है।

बैठक में ये रहे मौजूद:
इस दौरान नरोत्तम जयपाल, कैलाश गडेर, मुन्नालाल पवार, भंवर लाल पिंडियार, रतन सिंह हेजू, सुनील तलेपा, ताराचंद वर्मा, प्रदीप परिहार, जतिन गुजरिया, जोगाराम देपन सहित समाज के अनेक प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular