Wanted Samachar

News Menu
Homeताज़ा खबररूपवास कस्बे में बने नवनिर्मित रोडवेज बस स्टैंड का आधिकारिक उद्घाटन न...

रूपवास कस्बे में बने नवनिर्मित रोडवेज बस स्टैंड का आधिकारिक उद्घाटन न होने से यात्रियों को नहीं मिल पा रहा पूर्ण सुविधाओं का लाभ/ बोले यात्री,,,,,,

विष्णु धाकड़

रूपवास कस्बे के भरतपुर बाइपास के निकट नवनिर्मित रोडवेज बस स्टैंड का कार्य पूर्ण होने पर जहां लोगों को रोडवेज बसों की सुविधाएं मिलना तो शुरू हो गई है। लेकिन बस स्टैंड का आधिकारिक उद्घाटन होने पर ही सभी सुविधाएं यात्रियों को मिल सकेंगी। जिसको लेकर नगरपालिका के लोग रोडवेज बस स्टैंड के उद्घाटन की बाट जोह रहे हैं। बस स्टैंड का ज्यादातर कार्य पूर्ण हो चुका है। कुछ कार्य जैसे बसों का टाइम टेबल व पेयजल की सुविधा अभी शुरू नहीं हो पाई है। बस स्टैंड पर पेयजल व समय सारणी को छोड़कर छायां, बैठने के लिए बैंच आदि की सुविधा पूर्ण हो चुकी है। बस स्टैंड से अभी करीब दो दर्जन से ज्यादा बसों का आवागमन हो रहा है। उद्घाटन होने के पश्चात यात्रियों को अलसुवह के साथ देर रात्रि के समय तक बस की सुविधाएं मिल सकेगीं। एक ओर जहां इससे पूर्व अस्थाई बस स्टैंड पर यात्रियों को धूप, बारिश के दौरान खुले में ही खड़े होकर बसों का इंतजार करना पड़ता था। अब रोडवेज बस स्टैंड बनने से लोगों को पहले वाली समस्याओं से निजात मिल गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular