Wanted Samachar Rajasthan

News Menu
Homeताज़ा खबरलोधा समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन में 27 जोड़े थामेंगे एक दूसरे...

लोधा समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन में 27 जोड़े थामेंगे एक दूसरे का हाथ।

मुकेश कुमार विधार्थी

भरतपुर 16 अप्रैल।समाज में आपसी सहयोग, संस्कार और सादगी का अनूठा उदाहरण बनने जा रहा लोधा समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन इस बार भी कई परिवारों के लिए खुशियों का नया सवेरा लेकर आएगा। 19 अप्रैल रविवार को आखातीज के पावन अवसर पर राधाकृष्ण बीएड कॉलेज, सैंत (कुम्हेर) जिला डीग में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन की तैयारियां पूरे जोश और उत्साह के साथ जारी हैं।
इस बार सम्मेलन में 27 जोड़े एक साथ वैवाहिक बंधन में बंधेंगे। ये सिर्फ विवाह नहीं, बल्कि उन परिवारों के लिए उम्मीद की किरण है, जिनके लिए पारंपरिक शादी का भारी खर्चा एक बड़ी चिंता बन जाते हैं। सामूहिक विवाह के माध्यम से न केवल आर्थिक बोझ कम होता है, बल्कि समाज में एकता और समानता का संदेश भी मजबूत होता है।
महारानी वीरांगना अवंतीबाई लोधी विकास समिति के सदस्यों ने बताया कि आयोजन को भव्य और व्यवस्थित बनाने के लिए दिन-रात तैयारियां की जा रही हैं। पांडाल सजावट से लेकर भोजन, आवास और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है, ताकि नवदंपतियों और उनके परिजनों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उद्योगपति ओमी राम पटेल (मथुरा वाले), छत्रपति संभाजी नगर (महाराष्ट्र) होंगे, जो नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देने के साथ-साथ समाज के उत्थान के लिए प्रेरणादायक संदेश भी देंगे। उनके अलावा विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले अतिथि भी समारोह में शामिल होकर नवदंपतियों को सामूहिक आशीर्वाद प्रदान करेंगे।
इस आयोजन की खास बात यह है कि यहां रिश्तों को केवल परंपरा के रूप में नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी और सहयोग के भाव से जोड़ा जाता है। हर जोड़े के पीछे एक कहानी है कहीं आर्थिक संघर्ष, कहीं सामाजिक दबाव लेकिन इस मंच पर सभी को समान सम्मान और अवसर मिलता है।
इस अवसर पर समिति के हुकम सिंह सैंत,परसराम, पुरुषोत्तम, भगवान सिंह (पीडब्ल्यूडी), श्यामा पार्षद (डीग), मीनू सरपंच (सुपावस), लालसिंह (पूर्व सरपंच), जिलाध्यक्ष विकसित भारत आर्मी ट्रस्ट, शिवराज (अध्यापक, भरतपुर), भोला पहलवान (डीग), चन्नो पटेल, परभाती, सितारा, अर्जुन (मुकंदपुरा), मानकचंद, रंधीरपुरा, शिवदयाल शर्मा (रिटायर्ड एसीपी सैंत)मदन मोहन लोधी सैंत हेतराम (बहताना) सहित अन्य कार्यकर्ता इस आयोजन को सफल बनाने में पूरी निष्ठा से जुटे हुए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular