अनिल कुमार, जिला ब्यूरो हेड, ब्यावर
ब्यावर विजय नगर: सीबीएसई 10वीं की परीक्षा में विजय नगर की होनहार छात्रा काश्वी जैन ने 94.8% अंक प्राप्त कर शानदार सफलता हासिल की है। काश्वी ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया है।
भविष्य में डॉक्टर बनकर जनसेवा करने का लक्ष्य रखने वाली काश्वी की इस सफलता से परिवार और क्षेत्र में खुशी की लहर है। उनकी मेहनत और अनुशासन आज अन्य विद्यार्थियों के लिए एक प्रेरणा बन गया है। परिजनों और शुभचिंतकों ने काश्वी को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।