Wanted Samachar

News Menu
Homeताज़ा खबरविधुत तार टूटकर गिरने से बाल बाल बचे राहगीर

विधुत तार टूटकर गिरने से बाल बाल बचे राहगीर

संवाददाता, विष्णु धाकड़

रुपबास नगर पालिका के वार्ड 7 मोहल्ला बंगला पोठा में अचानक बिजली का तार टूटकर गिरने से राहगीर बाल-बाल बच गए। तार टूटकर गिरने की जानकारी विधुत विभाग को दी। तब जाकर तार में करंट बंद हुआ। जानकारी मिलने पर पहुंचे विधुत कर्मचारियों ने एक घंटे की मशक्कत कर विधुत तार को जोड़ विधुत सप्लाई शुरू की। वहीं नगरपालिका के लोगों का कहना है कि नियमानुसार विभाग को गर्मियों के मौसम से पहले मेंटेनेंस का काम करना होता है। जिससे विधुत आपूर्ति सुचारू रह सके। लेकिन विधुत विभाग की उदासीनता के कारण दिन में कई बार शट-डाउन के नाम पर बिजली काट दी जाती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular