संवाददाता, विष्णु धाकड़
रूपवास क्षेत्र की ग्राम पंचायत चैंकोरा स्थित शहीद स्मारक के निकट सरकारी भूमि पर नींव खोद कर अतिक्रमण किए जाने की जानकारी मिलने पर पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंच अतिक्रमण को रुकवाया।
तहसीलदार अमित शर्मा ने बताया कि चैंकोरा ग्राम पंचायत में स्थित शहीद स्मारक के निकट सरकारी भूमि पर नींव खोदकर कब्जा व अतिक्रमण करने की जानकारी मिली थी। जिस पर मौके पर पहुंचे तो अतिक्रमणकारी पुलिस प्रशासन को देख भाग गया। जानकारी कर कब्जा व अतिक्रमण करने वाले को पाबंद किया गया है। वहीं क्षेत्र में सरकारी भूमि पर कब्जा व अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी और किसी को बक्शा नहीं जाएगा।
चैंकोरा ग्राम पंचायत के सरपंच प्रेमचंद का कहना है कि मेरे द्वारा कई बार रूपवास प्रशासन और जिला प्रशासन को सरकारी भूमि पर कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए शिकायत है दी गई लेकिन प्रशासन द्वारा कभी कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई ।