Wanted Samachar

News Menu
Homeताज़ा खबररविवार को साढ़े तीन घंटे बंद रहेगी बिजली, सेदरिया और गोविंदपुरा GSS...

रविवार को साढ़े तीन घंटे बंद रहेगी बिजली, सेदरिया और गोविंदपुरा GSS पर होगा रखरखाव कार्य

ब्यावर। अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (अ.वी.वी.नि.लि.) के सहायक अभियंता (पवस-द्वितीय) ने सूचित किया है कि कल, दिनांक 12 अप्रैल 2026, रविवार को शहर के प्रमुख क्षेत्रों में बिजली कटौती रहेगी। यह शटडाउन 33/11 KV सेदरिया और गोविंदपुरा जीएसएस (GSS) पर आवश्यक रखरखाव और मरम्मत कार्य के चलते लिया जा रहा है।

विद्युत विभाग के अनुसार, प्रातः 08:00 बजे से दोपहर 11:30 बजे तक बिजली आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी। इस दौरान आशापुरा, पाली बाजार, विजयनगर रोड, उदयपुर रोड, देलवाड़ा लसाडिया, सेंदड़ा रोड, हाऊसिंग बोर्ड, सिरोला, केंद्रीय विद्यालय, PHED और जालियां फीडर से जुड़े सभी रिहायशी और व्यावसायिक क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपने बिजली से संबंधित जरूरी काम शटडाउन के समय से पहले ही निपटा लें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular