Wanted Samachar

News Menu
Homeताज़ा खबरवैश्य महासम्मेलन के भारत भूषण जिला महामंत्री नियुक्त।

वैश्य महासम्मेलन के भारत भूषण जिला महामंत्री नियुक्त।

संवाददाता, विष्णु मित्तल

हलैना,
वैश्य महासम्मेलन के जिला महामंत्री बनाये जाने पर भारत भूषण अग्रवाल का किया अभिनन्दन। अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनुराग गर्ग की अनुशंसा पर जिलाध्यक्ष अनिल लोहिया द्वारा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार बीते दो दिन पहले तिलक नगर निवासी भारत भूषण अग्रवाल को जिला महामंत्री नियुक्ति किया गया। इस उपलक्ष्य मेँ श्री अग्रसेन जन सेवा समिति हीरादास के सभी साथियों ने महामंत्री पवन गुप्ता के नेतृत्व मेँ नव -नियुक्त महामंत्री भारत भूषण
का साफा -माला और पटका पहनाकर और मिठाई खिलाकर अभिनन्दन और स्वागत किया गया। इस अवसर पर नव -नियुक्त महामंत्री भारत भूषण अग्रवाल ने सभी साथियों का आभार और धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि अपने वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ मिलकर जल्दी ही पूरे जिले की वैश्य सम्मलेन की टीम का गठन किया जायेगा, जिससे कि सामाजिक चेतना को बल प्रदान करके जन -जागरण का अभियान चलाया जा सके। इस अवसर हीरादास इकाई के अध्यक्ष जीतेन्द्र अग्रवाल ने बताया कि ये हमारे लिए बड़ा ही गर्व का विषय हैं कि हमारी इकाई के संस्थापक अध्यक्ष भाई भारत भूषण जी जैसे कार्यकर्त्ता को जिले का महामंत्री बनाया गया हैं। इस अवसर पर पवन गुप्ता, पूरन चंद मित्तल, जीतेन्द्र अग्रवाल, हरीश गर्ग, ओमप्रकाश गुप्ता अचार वाले, मनोज जिंदल, मनीष गर्ग, दिनेश सामरा, वेदप्रकाश गोयनका आदि उपस्थिति रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular