संवाददाता, विष्णु धाकड़
रुपबास कस्बे में स्थित सीएचसी को उपजिला अस्पताल का दर्जा मिले कई वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन सुविधाओं के नाम पर हालात जस के तस बने हुए हैं। नाम के इस उपजिला अस्पताल में आज भी पूर्व सीएचसी जैसी ही सुविधाएं मरीजों को मिल पा रही हैं।
एक बेड पर दो-दो मरीज
उपजिला अस्पताल में मरीजों की संख्या के आगे बेड कम पड़ रहे हैं। आलम यह है कि एक बेड पर दो-दो मरीजों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। वहीं मरीजों के साथ आने वाले अटेंडरों के बैठने तक के लिए ब्रंच तक की व्यवस्था नहीं है।
डॉक्टरों के क्वार्टरों में रखीं बेंच
जो बेंच सीएचसी के दौरान मरीजों के लिए थीं, वो अब डॉक्टरों के क्वार्टरों पर फालतू मीटिंगों के लिए रखी हुई हैं। मरीज और उनके परिजन जमीन पर बैठने को मजबूर हैं।
विधायक से थी उम्मीद, बदलाव नहीं हुआ,,,
रुपबास क्षेत्र की जनता को क्षेत्रीय विधायक रितु बनावत से चिकित्सा के क्षेत्र में बड़े बदलाव की उम्मीद थी, लेकिन हालात नहीं सुधरे। लोगों का कहना है कि इनके कार्यकाल में अस्पताल प्रशासन से लेकर अन्य प्रशासन मौज मार रहा है।