Wanted Samachar

News Menu
Homeराजस्थानडीगद्वारिकाधीश-रुक्मणी का विवाह, श्रद्धालुओं ने किया कन्यादान

द्वारिकाधीश-रुक्मणी का विवाह, श्रद्धालुओं ने किया कन्यादान

  • हिसामड़ा में 28 को पूर्णाहुति व भंडारा
    संवाददाता, विष्णु मित्तल

हलैना, श्री बालाजी मन्दिर विकास समिति एवं हिसामड़ा हनुमान भक्तों की ओर से गांव हिसामड़ा स्थित आस्था के भरपूर श्री हनुमान मन्दिर पर संस्थापक ओमप्रकाश शर्मा एवं महन्त तनु शर्मा के सान्निध्य में चल रही श्री मद भागवत कथा एवं श्री राम यज्ञ में भारी संख्या में श्रद्धालु उमड़ रहे हैं। जिसके तहत कथा वाचक मुकुट बिहारी शास्त्री ने भगवान श्री कृष्ण-रुक्मणी विवाह प्रसंग सुनाते हुए कहा कि जिस भाव से व्यक्ति प्रभु का जाप करता है और इच्छा रखता है उसे प्रभु अवश्य देते हैं। कार्यक्रम के आयोजक पंडित ओमप्रकाश ने बताया कि हिसामडा हनुमान मन्दिर पर 21 अप्रैल से भागवत कथा एवं श्री राम यज्ञ का आयोजन जारी है। जिसके तहत 28 अप्रैल को सुबह 9:15 बजे यज्ञ की पूर्णाहुति, 10:15 बजे फूल बंगला झांकी, 11:15 बजे यज्ञ की पूर्णाहुति एवं भण्डारा होगा। इसी दिन हनुमान मेला आयोजित होगा। कार्यक्रम में पूर्व सांसद रामस्वरूप कोली, विधायक बहादुर सिंह कोली, पूर्व जिला प्रमुख द्वारका प्रसाद गोयल भी शामिल होंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular