Wanted Samachar

News Menu
Homeराजस्थानडीगकांग्रेस पार्टी ने कभी महिला आरक्षण का विरोध नहीं किया बल्कि सदैव...

कांग्रेस पार्टी ने कभी महिला आरक्षण का विरोध नहीं किया बल्कि सदैव महिला आरक्षण की पक्षधर रही है – ममता भूपेश

संवाददाता, मनोज पाराशर, जिला डीग

मनोज पाराशर तन्नू/कंट्री विजन/ डीग। जिला कांग्रेस कमेटी डीग द्वारा केंद्र सरकार पर महिला आरक्षण के बिल को लेकर जो जनता को भ्रमित किया जा रहा है उसको लेकर के डीग शहर के लाला वाला कुण्डा स्थित एक निजि मैरिज होम पर शुक्रवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री ममता भूपेश के मुख्य आतिथ्य में प्रेस वार्ता आयोजित की गई।
इस दौरान प्रेस वार्ता में बोलते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री ममता भूपेश ने कहा कि नारी वंदना आरक्षण बिल 22 सितंबर 2023 को ही लोकसभा में महिला आरक्षण को देने के लिए पारित कर दिया और उस पर राष्ट्रपति ने भी हस्ताक्षर कर दिए।लेकिन वर्तमान भाजपा सरकार ने 3 बर्ष तक उसका नोटिफिकेशन नहीं किया। इस प्रकार भाजपा सरकार की नीति और नीयत में फर्क है। उन्होंने कहा कि राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाए जा रहे संगठन बढ़ाओ लोकतंत्र बचाओ अभियान ग्राम अध्यक्ष की नियुक्ति तथा सदस्यों की कार्यकारिणी बनाने के लिए 30 अप्रैल तक निर्देश दिए।
लोकसभा में जो महिला आरक्षण को परिसीमन और जनगणना से जोड़ दिया तथा इस बहाने से भाजपा सरकार अपनी मनमर्जी कर देश के राजनीतिक और इलेक्टॉल स्ट्रक्चर को बदलना चाहती है। और यह साफ तौर पर संविधान पर बड़ा आक्रमण है।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजीव चौधरी ने कहा कि राजीव गांधी द्वारा महिलाओं को नगर निकाय और पंचायतों में 33 % आरक्षण दिया था।जिसका लाभ महिला शक्ति 303 निकायों और करीबन 16 हजार ग्राम पंचायतों तथा 41 जिले की जिला परिषद और पंचायत समितियों में प्रतिनित्व उठा रही है। सरकार संविधानिक कार्यों में भी गंभीरता नहीं दिखा रही है। जनगणना जो कि इस समय डिजिटल युग में पूरा नहीं कर रही है।
उन्होंने महिला आरक्षण बिल के बारे में बताया और आरोप लगाया कि केंद्र सरकार महिलाओं के मुद्दे को लेकर राजनीतिक लाभ उठाना चाहते है जबकि कांग्रेस ने हमेशा महिलाओं के पदों पर प्रतिनिधत्व दिया है। उन्होंने कहा भाजपा जिस तरह का परिसीमन चाहे ऐसा हम नहीं होने देंगे , महिला आरक्षण का नाम लेकर परिसीमन लाया गया है। यह भाजपा सरकार का बहुत बड़ा षडयंत्र है।
महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्वेता यादव ने बताया कि महिला आरक्षण के नाम पर बीजेपी लगातार झूठ और भ्रम फैलाने का काम कर रही है। लेकिन जनता सब समझ रही है कांग्रेस पार्टी ने कभी महिला आरक्षण का विरोध नहीं किया। और सदैव महिला आरक्षण की पक्षधर रही है।इस कार्यक्रम ब्लॉक अध्यक्ष नगर सुघड़ सिंह , ब्लॉक अध्यक्ष खोह भवानी शंकर, एएसी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष राम चूल्हेरा , जन अभाव प्रकोष्ठ के राहुल सोनी , पर्यावरण प्रकोष्ठ के प्रेम सिंह प्रजापत, अनुराग पला,नंदकिशोर बैलारा , गजराज पेंघोर, माधव पेंघौर फ़ज्जर खान , देवेंद्र सिंह ,खेल कूद प्रकोष्ठ के अध्यक्ष महमुदा खान , पंकज गोयल एडवोकेट, दिनेश सिनसिनी, पूरन सिंह बडेसरा, भरतलाल घरबारी, ब्रजभूषण, दीपू वहज, राजेश मीणा, सुरेंद्र सरपंच , मेघश्याम सरपंच , कमलेश,मिट्ठू सांखला,गोपाल शर्मा , श्रीमती कमलेश ,करन सिंह पूंछरी, लोकेश भटवाली, विक्रम सिंह गदालपुर, अनुरोध सितारा , चन्दन सिंह ,अतुल सोनी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular