Wanted Samachar

News Menu
Homeताज़ा खबरगिरिराज धरण में 27 से रामायण पाठ का शुभारम्भ

गिरिराज धरण में 27 से रामायण पाठ का शुभारम्भ

  • पूंछरी का लोठा में 30 को हवन एवं भण्डारा
    संवाददाता, विष्णु मित्तल

हलैना, श्री गुरूमाया भगत भक्त मण्डल एवं सिद्व पुरूष स्वर्गीय रगंली भगत जी महाराज के शिष्यों के द्वारा श्री गिरिराज धरण धाम में राजस्थान-उत्तरप्रदेश सीमा स्थित पूंछरी का लोठा निकटवर्ती श्री गुरूमाया भगत जी आश्रम पर सन्त बालकदास महाराज एवं साधू बाबा के सानिध्यं में 27 से 30 अप्रेल तक रामायण पाठ,श्री राम यज्ञ,सन्त सेवा आदि कार्यक्रम होंगे,जिसका 27 अप्रेल को सुबह 9ः15 बजे रामायण पाठ का शुभारम्भ एवं सन्त,मानव व मूकबधिर प्राणियों की सेवा आदि की शुरूआत होगी। कार्यक्रम की सफलता के लिए व्यवस्था कमेटी का गठन किया गया है,जिस कमेटी में राजेश भगत को संयोजक,काडू मीणा समलेटी को उप संयोजक,रन्धीर मीणा समलेटी,रामअवतार गगवाना,शिवराम सान्ता,गपली सान्ता को सदस्य,जबकि साधू बाबा,हरसाय मीणा,परसराम भगत को संरक्षक नियुक्त किया गया है। । आश्रम के सेवक भगवानसहाय मीणा एवं परसराम भगत ने बताया कि सिद्व पुरूष स्वर्गीय रंगली भगत जी महाराज की श्री गिरिराज धरण धाम के पूंछरी का लोठा स्थित तपोभूमि श्री गुरूमाया भगत आश्रम पर 27 से 30 अप्रेल तक सन्त बालकदास महाराज के सानिध्यं में धार्मिक कार्यक्रम होंगे। 30 अप्रेल को सन्त सेवा,गौवंश सेवा,मूक बधिर प्राण्यिों की सेवा और यज्ञ की पूर्णाहुति तथा भण्डारा होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular